Published 08:27 IST, September 13th 2024

Parivartini Ekadashi 2024 Kab: 13 या 14 सितंबर, कब है परिवर्तिनी एकादशी?

Parivartini Ekadashi 2024 Kab hai: परिवर्तिनी एकादशी 2024 में कब है? एकादशी का शुभ मुहूर्त कब है? इस लेख के माध्यम से जानें तिथि और समय...

Parivartini Ekadashi 2024 Kab | Image: Freepik
Advertisement

Parivartini Ekadashi 2024 Kab hai in Hindi: साल में 24 एकादशियां मनाई जाती हैं। उन्हीं में से एक है परिवर्तिनी एकादशी। बता दें, इस एकादशी को आवर्तिनी एकादशी और धर्मा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन खास तौर पर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है और सभी पापों से मुक्ति के लिए प्रार्थना की जाती है। यदि आप भी परिवर्तिनी एकादशी मनाना चाहते हैं और इस दिन व्रत रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको यह पता होना जरूरी है कि इस साल कब मनाई जाएगी पार्वती एकादशी और उसका शुभ मुहूर्त क्या है? 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि परिवर्तिनी एकादशी कब (parivartini ekadashi 2024 date and time) मनाई जा रही है। पढ़ते हैं आगे… 

Advertisement

परिवर्तिनी एकादशी 2024 में कब है? 

  • इस साल परिवर्तिनी एकादशी भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाएगी। ऐसे में लोगों को कंफ्यूजन है कि वह 13 सितंबर के दिन परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखेंगे या 14 सितंबर को। 
  • बता दें कि परिवर्तिनी एकादशी 13 सितंबर और 14 सितंबर दोनों दिन आ रही है। ऐसे में सबसे पहले समय की जानकारी होना बेहद जरूरी है। 
  • परिवर्तिनी एकादशी रात 13 सितंबर दिन शुक्रवार की रात 10:30 से शुरू हो रही है वहीं इसका समापन अगले दिन यानी 14 सितंबर दिन शनिवार की रात 8:41 पर होगा। 
  • आपको यदि परिवर्तन एकादशी का व्रत रखना है तो ऐसे में आप 14 सितंबर दिन शनिवार के दिन रख सकते हैं। 
  • राहुकाल की बात करें तो राहुकाल 14 सितंबर को 9:11 बजे से 10:44 बजे तक है। ऐसे में आप यदि परिवर्तिनी एकादशी की पूजा करना चाहते हैं तो आप राहुकाल के वक्त पूजा ना करें। वरना इसका कोई फल प्राप्त नहीं होता है। 

ये भी पढ़ें - सीता लंका में कितने दिन रही थीं? नंबरों में छिपा रावण की मृत्यु का राज

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

08:22 IST, September 13th 2024