Published 17:18 IST, September 14th 2024

कोमोरोस के राष्ट्रपति अजाली असौमानी पर चाकू से हमला, एक नागरिक भी घायल; आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति अजाली असौमानी मामूली रूप से घायल हुए हैं और वह अपने घर लौट आए हैं।

कोमोरोस के राष्ट्रपति अजाली असौमानी पर चाकू से हमला | Image: Facebook
Advertisement

हिंद महासागर के द्वीपीय देश कोमोरोस के राष्ट्रपति पर शुक्रवार को उस समय चाकू से हमला किया गया जब वह एक धार्मिक नेता के अंतिम संस्कार में भाग लेने पहुंचे थे। इस हमले में राष्ट्रपति 'मामूली रूप से घायल' हुए हैं। राष्ट्रपति के कार्यालय ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति को बचाने की कोशिश में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है।

राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति अजाली असौमानी मामूली रूप से घायल हुए हैं और वह अपने घर लौट आए हैं। बयान में कहा गया कि हमलावर को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया है और वह उनकी हिरासत में है। हालांकि बयान में हमलावर की पहचान और हमले के घटनाक्रम को लेकर और कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Advertisement

एक नागरिक भी घायल

यह हमला राजधानी मोरोनी के बाहरी इलाके में स्थित सलीमानी शहर में हुआ। सरकार के मंत्री अबूबकर सैद अनली ने शनिवार को कहा कि हमले के दौरान राष्ट्रपति के बचाने के प्रयासों में एक नागरिक भी घायल हुआ। नागरिक को आई चोटों की गंभीरता के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है।

जनवरी में बनें राष्ट्रपति

जनवरी में असौमानी को कोमोरोस के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुना गया था। हालांकि विपक्षी दलों ने इसे धोखाधड़ी वाला चुनाव बताया था। चुनाव के बाद हुए उपद्रव में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पूर्व सैन्य अधिकारी असौमानी (65) वर्ष 1999 में कोमोरोस में हुए तख्तापलट के बाद पहले बार सत्ता में आए। उनका राष्ट्रपति के तौर पर पहला कार्यकाल 2002-2006 तक रहा और वह 2016 में फिर चुने गए।

Advertisement

ये भी पढ़े: US Election 2024: राष्ट्रपति चुनाव में अंतरिक्ष से वोट डालेंगे सुनीता विलियम्स और बुच, आखिर कैसे?

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

17:18 IST, September 14th 2024