Published 13:14 IST, September 14th 2024

सपने में दिख जाए ये सफेद जानवर, तो समझ जाएं धन से भरने वाली है तिजोरी

What does it mean when you dream about a white cat? सपने में सफेद बिल्ली देखने का क्या मतलब है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

sapne me safed billi dekhna | Image: Pexels
Advertisement

Do white cats mean good luck? आपके सपनों का संबंध आपके असल जीवन से होता है। कहते हैं कि सपने कभी-कभी हमें वह दिखा देते हैं जो आने वाले जीवन में घटने वाला होता है। हम बात कर रहे हैं आज सपने में सफेद बिल्ली का आना। आपको अपने सपने में सफेद बिल्ली दिखती है तो इसे देखना भविष्य के लिए कैसा है, शायद ही आपको इसके बारे में पता होगा।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि सपने में सफेद बिल्ली दिखाई देती है तो उसका क्या मतलब (sapne me safed billi dekhna) होता है। पढ़ते हैं आगे… 

Advertisement

सपने में सफेद बिल्ली देखना क्या होता है? (What is the meaning of white cat in dream?)

  • यदि शास्त्र की मानें तो सफेद बिल्ली का सपने में आना बेहद ही शुभ माना जाता है। वहीं एक मान्यता यह भी है यदि इंसान सफेद बिल्ली को अपने घर में देखा है तो यह बेहद ही अच्छा मानते हैं। बता दें कि इसका अर्थ होता है कि आपको जल्दी धन मिल सकता है। 
  • कहते हैं सफेद बिल्ली का संबंध माता लक्ष्मी से होता है। ऐसे में यदि आप सपने में सफेद बिल्ली को देखते हैं तो इसका मतलब माता लक्ष्मी आप पर कृपा बरसाने वाली हैं। 
  • सफेद बिल्ली को सपने में देखने का मतलब तरक्की की तरफ भी इशारा करता है। बता दें कि इस सपने का अर्थ है कि आप जल्दी तरक्की हासिल कर सकते हैं। 
  • यदि आप गरीब हैं, आपके पास कम पैसा है और उस दौरान आपको यह सपना आ रहा है तो बता दें कि यह इस बात का संकेत है कि आपकी दरिद्रता और गरीबी दोनों ही दूर होने वाली है। 
  • सफेद बिल्ली को यदि सपने में देखा जाए तो इसका मतलब है कि आपकी किस्मत के ताले भी जल्दी खुलने वाले हैं।

ये भी पढ़ें - लंकापति को 'रावण' नाम कैसे मिला? कैलाश पर्वत से जुड़ी है कथा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

13:14 IST, September 14th 2024