Published 09:47 IST, September 16th 2024

Uttar Pradesh: एक व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने दी जानकारी

नोएडा के 142 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की रविवार शाम को कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या | Image: Unsplash
Advertisement

नोएडा के 142 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की रविवार शाम को कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब सात बजे सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन के पीछे नवेंद्र झा नामक व्यक्ति को गोली मार दी गई जिसे फेलिक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया । उनके अनुसार उपचार के दौरान नवेंद्र झा की मौत हो गयी।

सिंह ने बताया कि…

सिंह ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी। उनके मुताबिक जांच में पता चला कि नवेंद्र झा की एक भूसंपत्ति को लेकर नीरज गुप्ता नाम के व्यक्ति से विवाद चल रहा है। यह विवाद अदालत में विचाराधीन है। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते नवेंद्र झा की गोली मार कर हत्या की गई है। सिंह ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीम बनाई गई हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Morning Mistake: सुबह उठते ही न छुएं ये चीज, पानी-पानी हो जाएंगी आंखें

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

09:47 IST, September 16th 2024