Published 22:30 IST, September 13th 2024

इंडिगो की मुंबई-फुकेट फ्लाइट पेनांग की ओर डायवर्ट, खराब मौसम के कारण लिया फैसला

इंडिगो की मुंबई से थाईलैंड के फुकेट जा रही उड़ान को खराब मौसम की वजह से शुक्रवार को मलेशिया के पेनांग की ओर परिवर्तित किया गया।

इंडिगो | Image: Shutterstcok / Representative
Advertisement

इंडिगो की मुंबई से थाईलैंड के फुकेट जा रही उड़ान को खराब मौसम की वजह से शुक्रवार को मलेशिया के पेनांग की ओर परिवर्तित किया गया। विमानन कंपनी ने यह यह जानकारी दी। मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि विमान करीब चार घंटे तक पेनांग में रहा और आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद उसने उड़ान भरी और फुकेट हवाई अड्डे पर उतर गया है।

कुछ लोगों ने भी सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से विमान का रास्ता बदले जाने की जानकारी दी। इंडिगो ने एक बयान जारी कर बताया, ‘‘ फुकेट में प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण, मुंबई से फुकेट जा रही उड़ान 6ई 1701 का रास्ता निकटतम हवाई अड्डे मलेशिया के पेनांग की ओर मोड़ा गया है।’’

Advertisement

बयान के मुताबिक ‘‘यात्रियों को अप्रत्याशित मार्ग परिवर्तन के बारे में पूरी जानकारी दे दी गई है। इस बीच, उनकी सुविधा के लिए जलपान की व्यवस्था की गई है।’’ विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी। 

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24 पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह उड़ान ए320 श्रेणी के विमान से संचालित की जा रही थी। इंडिगो ने कहा कि विमानन कंपनी का कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं होने के बावजूद यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक एहतियात के तौर पर विमान का मार्ग पेनांग की ओर परिवर्तित किया गया।

Advertisement

 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

22:30 IST, September 13th 2024