Published 11:04 IST, September 15th 2024

Ganesh Visarjan 2024: इस दिन होगा गणपति विसर्जन, इन मिष्ठानों का भोग लगाकर बप्पा को करें विदा

Ganesh Visarjan 2024 Bhog: आइए जानते हैं कि गणपति बप्पा का विसर्जन किस दिन किया जाएगा और आप उन्हें किन-किन मिष्ठानों का भोग लगा सकते हैं।

गणेश विसर्जन 2024 | Image: PTI
Advertisement

Ganesh Visarjan 2024 Ke Liye Bhog: गणेश चतुर्थी ( Ganesh Chaturthi ) महोत्सव के दस दिन पूरे होने के बाद अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi 2024) के दिन गणपति विसर्जन (Ganesh Visarjan 2024) किया जाता है। इसी साल गणेशोत्सव की शुरुआत शनिवार, 7 सितंबर को हुई थी, इस हिसाब से  मंगलवार, 17 सितंबर के दिन भगवान गणेशजी का विसर्जन किया जाएगा।

गणेशोत्सव की शुरुआत में जहां भक्त भगवान गणेश की प्रतिमा को ढोल-नगाड़ों के साथ घर, मंदिर-पंडालों में स्थापित करते हैं। वहीं, पूरे दस दिनों तक बप्पा की पूजा-अर्चना करने के बाद उन्हें नदी में विसर्जित कर दिया जाता है। आइए जानते हैं कि 17 सितंबर के दिन आप किस शुभ मुहूर्त में बप्पा को किन-किन मिष्ठानों का भोग लगाकर विदा कर सकते हैं।

Advertisement

गणपति विसर्जन 2024 का मुहूर्त  (Ganesh Visarjan 2024 Muhurat)

अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश जी के विसर्जन के साथ ही गणपति महोत्सव का समापन हो जाता है। इस बार 17 सितंबर को गणपति विसर्जन उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन आप गणेश जी को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शाम 4 बजकर 50 मिनट के बीच कभी भी विदा कर सकते हैं। इस दिन कुल 1 घंटा 30 मिनट का ये समय विसर्जन के लिए बेहद शुभ होगा।

गणपति विसर्जन में बप्पा को लगाएं इन चीजों का भोग (Offer these things to Bappa during Ganpati Visarjan)

मोदक

Advertisement

मोदक भगवान गणेश का सबसे प्रिय मिष्ठान है। गणपति विसर्जन पूजन में अगर आप बप्पा को मोदक अर्पित करते हैं तो वह प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

मोती चूर के लड्डू

Advertisement

गणपति विसर्जन के दौरान पूजा में बप्पा को मोती चूर के लड्डूओं का भोग जरूर लगाएं। गणेश भगवान को मोती चूर के लड्डू काफी पसंद हैं। इससे वह जल्दी प्रसन्न होंगे।

श्री खंड

Advertisement

विसर्जन के दौरान भगवान गणेश को श्री खंड का भोग लगाना काफी सौभाग्यशाली माना जाता है। ये मिष्ठान गणेश जी को काफी प्रिय है। इससे बप्पा आपके सारे दुखों का नाश कर देंगे।

बेसन के लड्डू

Advertisement

गणपति बप्पा को बेसन के लड्डूओं का भी भोग लगाया जा सकता है। अगर आप चाहते हैं कि बप्पा की कृपा आप पर बनी रहे तो बेसन के लड्डूओं का भोग जरूर लगाएं।

मखाने की खीर

गणपति विसर्जन पूजन के दौरान आप बप्पा को घर में बनी मखाने की खीर का भी भोग लगा सकते हैं। गणेश जी को मखाने की खीर का भोग लगाने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें: Anant Chaturdashi 2024: करने जा रहे हैं अनंत चतुर्दशी का व्रत? नोट कर लें डेट, मुहूर्त और पूजा विधि
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

11:04 IST, September 15th 2024