Published 14:27 IST, August 31st 2024

PM मोदी ने देश को दी 3 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, बोले- यह आधुनिक होती रेलवे का नया चेहरा

PM मोदी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों का ये विस्तार, ये आधुनिकता, ये रफ्तार… हमारा देश ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर कदम दर कदम बढ़ रहा है।

PM Modi flags Off Vande Bharat Trains | Image: PTI
Advertisement

PM Modi flags Off Vande Bharat Trains: पीएम मोदी ने आज को बड़ी सौगात दी। उन्होंने वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह नई वंदे भारत ट्रेनें मेरठ को लखनऊ, मदुरै को बेंगलुरु और चेन्नई को नागरकोइल से जोड़ेंगी।

पीएम मोदी ने ट्रेनों को हरी झंडी दिखाते हुए वंदे भारत को आधुनिक होती भारतीय रेलवे का नया चेहरा बताया।

Advertisement

‘हर रूट पर वंदे भारत की मांग’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आज उत्तर से दक्षिण तक देश की विकास यात्रा में एक और अध्याय जुड़ रहा है। आज से मदुरै-बेंगलुरु, चेन्नई-नागरकोविल और मेरठ-लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेनों की सेवा शुरू हो रही है।" उन्होंने कहा कि वंदे भारत आधुनिक होती भारतीय रेलवे का नया चेहरा है। आज शहर में हर रूट पर वंदे भारत की मांग है। हाई-स्पीड ट्रेनों के आने से लोगों में अपने व्यापार और रोजगार को, अपने सपनों को विस्तार देने का भरोसा जगता है। आज देशभर में 102 वंदे भारत रेलवे सेवाएं संचालन हो रही है।

‘दक्षिणी राज्यों का विकास प्राथमिकता’

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दिए गए अपने संबोधन में कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दक्षिणी राज्यों का तेजी से विकास महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत में अपार प्रतिभा है, अपार संसाधन और अवसर हैं। इसलिए, तमिलनाडु और कर्नाटक समेत पूरे दक्षिण का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। बीते 10 वर्षों में इन राज्यों में रेलवे की विकास यात्रा इसका उदाहरण है।

Advertisement

पीएम ने कहा कि इस साल के बजट में हमने तमिलनाडु को 6 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा रेलवे बजट दिया है। ये बजट 2014 की तुलना में 7 गुना से अधिक है। इसी तरह कर्नाटक के लिए भी इस बार 7 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट आवंटित हुआ है। ये बजट भी 2014 की तुलना में 9 गुना अधिक है।

वहीं, मेरठ-लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन संचालित होने पर पीएम बोले कि पश्चिमी यूपी के लोगों को भी खुशखबरी मिली है। मेरठ और पश्चिमी यूपी क्रांति की धरती है। आज यह क्षेत्र विकास के नई क्रांति का साक्षी बन रहा है।

Advertisement

जान लें कि मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत से करीब एक घंटा, चेन्नई एग्मोर-नागरकोइल वंदे भारत से 2 घंटे और मदुरै-बेंगलुरु वंदे भारत से यात्रा समय में डेढ़ घंटे की बचत होगी। 

यह भी पढ़ें: दूध पिलाते-पिलाते मां ने घोंटा 6 दिन की मासूम का गला, छत पर फेंका शव... कबूलनामा सुन हर कोई सन्न!

Advertisement

14:27 IST, August 31st 2024