Published 17:00 IST, September 15th 2024

Curd: खाने के साथ जरूर खाएं एक कटोरी दही, स्वाद के साथ इस समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Benefits of curd: रोजाना दही खाने से शरीर तो तरोताजा रहता है, साथ ही यह सेहत के लिहाज से भी बहुत ही फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं खाने के साथ इसके फायदे।

दही खाने के क्या-क्या फायदे हैं? | Image: freepik
Advertisement

Khane ke sath dahi khane ke fayde: दही न सिर्फ स्वाद बल्कि यह अपने पोषक तत्व के लिए भी जाना जाता है। बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो दही (Curd) के इतने शौकीन है, कि वह हर मौसम में इसका सेवन करते हैं। हालांकि बहुत ही कम लोग हैं, जो इसके सही सेवन के बारे में जानते हैं। बहुत सारे लोग दही (Benefits of curd) के फायदो के बारे में जानते हैं, लेकिन यह फायदे आपको तभी मिलेंगे जब आप इसका सही तरीके से सेवन करेंगे। तो चलिए जानते हैं कि दही खाने (Benefits of curd) का सही तरीका क्या है और इसके फायदे क्या-क्या हैं?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक दही में प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और B12 जैसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को तरोताजा रखने के साथ-साथ कई सारी समस्याओं से छुटकारा दिलाने का काम करते हैं। हालांकि इसे खाने का सही तरीका खाने के साथ खाना होता है। ऐसे में अगर आप दही (curd) के पोषक तत्वों का फायदा लेना चाहते हैं, तो रोजाना खाने के साथ एक कटोरी दही जरूर खाएं। तो चलिए जानते हैं कि खाने के साथ दही (Benefits of curd) खाने से शरीर को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

Advertisement

खाने के साथ दही खाने से होते हैं ये जबरदस्त फायदे

पेट के लिए (stomach)
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक खाने के साथ रोजाना एक कटोरी दही खाने से पेट की गर्मी को शांत करने में मदद मिलती है। इस जलन को कम करने में भी फायदेमंद होता है। वहीं इसमें मौजूद प्रोबायोटिक पेट को हेल्दी रखने का काम करता है।

इम्यूनिटी के लिए (immunity)
शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए भी दही काफी फायदेमंद होती है। रोजाना खाने के साथ इसका सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि इसमें प्रोटीन और लैक्टोबैसिलस भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट यानी बढ़ाने का काम करते हैं।

Advertisement

पाचन के लिए (digestion)
अगर किसी व्यक्ति को पाचन से जुड़ी समस्या हो तो उसे अपनी डाइट में दही को जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया पेट से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर करते हैं कब्ज और अपच जैसी परेशानी से राहत दिलाते हैं।

हेल्दी स्किन के लिए (healthy skin)
हर कोई अपनी स्किन को स्वस्थ और जवां बनाए रखना चाहते हैं। ऐसे में आपको दही आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए रोजाना एक कटोरी दही का सेवन आपको करना होगा। इसमें मौजूद विटामिन सी के गुण स्किन को हेल्दी बनाने के साथ साथ जवां भी बनाते हैं। साथ ही नेचुरल निखार लाने में मदद करते हैं।

Advertisement

मजबूत हड्डियों के लिए (strong bones)
आज के समय में अक्सर लोग कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में अगर आपकी भी हड्डियां कमजोर हैं और आप उन्हें मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में दही को शामिल करना चाहिए। इसमें कैल्शियम और विटामिन डी के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद होते हैं। साथ ही यह कई और समस्याओं में भी लाभकारी होते हैं।

वेट लॉस के लिए (weight loss)
रोजाना 1 कटोरी दही का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलाता है। साथ ही इसके सेवन से फैट बर्न करने में भी मदद मिलती है, जिससे व्यक्ति का वजन काफी तेजी से कम होने लगता है।  

Advertisement

यह भी पढ़ें… Women's Health: बच्चेदानी की सर्जरी के बाद महिलाएं लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव, सेहत होगी बेहतर

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

17:00 IST, September 15th 2024