Published 23:37 IST, September 11th 2024

BREAKING: BJP ने हरियाणा चुनाव के लिए जारी की तीसरी लिस्ट, बची हुई तीन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

तीसरी सूची के मुताबिक, सिरसा से रोहतास जांगड़ा, महेंद्रगढ़ से कंवर सिंह यादव और फरीदाबाद NIT से सतीश फागना को टिकट दिया गया है।

Reported by: Nidhi Mudgill
Follow: Google News Icon
  • share
BJP ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट | Image: Shutterstock / Representative
Advertisement

BJP Candidate 3rd List: हरियाणा विधानसभा चुनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बची हुई तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इन सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। 

इसके साथ ही BJP अब सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतार चुकी है। तीसरी सूची के मुताबिक, सिरसा से रोहतास जांगड़ा, महेंद्रगढ़ से कंवर सिंह यादव और फरीदाबाद NIT से सतीश फागना को टिकट दिया गया है।

Advertisement

लिस्ट में कंवर सिंह यादव का नाम शामिल

इस लिस्ट में कंवर सिंह यादव का नाम हैरान करने वाला है। क्योंकि चर्चाएं थी कि राम बिलास शर्मा को टिकट मिल सकता है। नाराजगी के बावजूद राम बिलास शर्मा ने आज (11 सितंबर) दक्षिण हरियाणा के वरिष्ठ नेता राव इंद्रजीत और धर्मवीर सिंह की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया था। इसके बावजूद बीजेपी ने शर्मा का टिकट काटने का फैसला किया।

AAP ने भी जारी की 5वीं लिस्ट

आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए अपनी 5वीं सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में 9 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। आइए देखते हैं, किसे कहां से टिकट मिला है। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और बीजेपी उम्मीदवारों के रिश्तेदारों को टिकट दी है तो, कहीं, कांग्रेस-बीजेपी के बागियों को टिकट दी है। वहीं, चौथी लिस्ट में CM नायब के खिलाफ जोगा सिंह ताल को टिकट दी है, इसके अलावा स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी हैं। जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम भी शामिल है।    

Advertisement

दिलचस्प होगा हरियाणा का चुनाव 

चर्चाएं चल रही है कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में खेल कम रही है लेकिन खेल कईयों का बिगाड़ रही है। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और BJP के कई सीटों के समीकरण को गड़बड़ा दिया है। कहीं पहलवान से पहलवान लड़वा रही है तो कहीं भाई के सामने भाई या फिर बहन उतार दी है। कांग्रेस से चुनावी तालमेल बिगड़ने के बाद आम आदमी पार्टी धड़ाधड़ पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा कर रही है। चुनाव के लिए अब तैयारियां जोरों पर हैं। हरियाणा की पांचवी सूची जारी करते हुए 9 प्रत्याशियों को टिकट जारी किया है।

AAP के 40 स्टार प्रचार संभालेंगे चुनाव प्रचार

वहीं, आम आदमी पार्टी ने हरियाणा (Haryana Assembly polls) की जंग में अपने 40 महारथी उतार दिए हैं। चुनाव में यह आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करते नजर आएंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं। इसके अलावा सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, आतिशी, मनीष सिसोदिया सहित कई दिग्गज शामिल हैं।

Advertisement

CM नायब के खिलाफ जोगा सिंह ठोकेंगे ताल

आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को तेज करते हुए 21 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट भी जारी कर दी है। इसके साथ ही पार्टी ने अब तक कुल 61 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग

पार्टी की तरफ से जारी इस नई लिस्ट में अलग अलग क्षेत्रों से प्रत्याशियों का चयन किया गया है, जो पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगे। AAP के वरिष्ठ नेताओं ने भरोसा जताया है कि उनके उम्मीदवार हरियाणा में जनता का विश्वास जीतने में कामयाब होंगे। हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए AAP लगातार नए प्रत्याशियों की सूची जारी कर रही है और अगले कुछ दिनों में और भी नाम सामने आने की संभावना है।

Advertisement

वहीं कांग्रेस पार्टी भी अब तक तीन लिस्ट जारी कर चुकी और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से कुल 41 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। आम आदमी पार्टी ने चौथी लिस्ट जारी कर उम्मीदवार घोषित करने के मामले में कांग्रेस पर लीड ले डाली है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की नामांकन की 12 सितंबर आखिरी तारीख है। हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग होनी है, जबकि मतदान के नतीजे 8 अक्टूबर को सबके सामने आएंगे।

यह भी पढ़ें: AAP Candidates New List: आम आदमी पार्टी की 5वीं लिस्ट जारी, कहां से किसे मिला टिकट? देखें पूरी सूची

Advertisement

यह भी पढ़ें: Delhi Crime News: बेगमपुर इलाके में 3 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, दुष्कर्म कर झाड़ियों में फेंका

23:23 IST, September 11th 2024