Kajal .

Shardiya Navratri में मां दुर्गा को लगाएं इन चीजों का भोग, बरसेगी माता रानी की कृपा

शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा व उनके विभिन्न स्वरूपों को प्रसन्न करने के लिए आप उन्हें उनकी कई सारी प्रिय चीजों का भोग लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

Source: Freepik

नवरात्रि में आप माता को ड्राई फ्रूट्स मिक्स ब्रफी या काजू कतली बनाकर भोग लगा सकते हैं। इससे माता बेहद प्रसन्न हो जाएंगीं और आप पर असीम कृपा बरसाएंगी।

Source: Freepik

मां को भोग लगाने के लिए आप साबूदाना से बनी खीर का इस्तेमाल कर सकते हैं। मां को साबूदाने की खीर का भोग लगाने के बाद आप प्रसाद के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं।

Source: Freepik

माना जाता है कि देवी-देवताओं को नारियल बेहद प्रिय होता है। इसलिए नवरात्रि भोग के लिए आप नारियल की बर्फी, लड्डू या खीर बना सकते हैं।

Source: Freepik

नवरात्रि में आप मखाने की खीर बनाकर इसका भोग मां दुर्गा को अर्पित कर सकते हैं। ये मां दुर्गा को अत्यन्त प्रिय है। इससे मां खुश होकर आप पर अपनी कृपा बरसाएंगी।

Source: kuch pak rha hai

नवरात्रि के दौरान भक्त मां दुर्गा को विभिन्न प्रकार के फलों का भोग लगा सकते हैं। जिनमें सेब, केला, पपीता, संतरा आदि जैसे कई फल शामिल हो सकते हैं।

Source: Freepik

इसके अलावा दुर्गा मां के भक्त उन्हें सूखे मेवे का भोग लगा सकते हैं। इसके लिए उन्हें मेवे को अच्छी तरह से धोकर मां के समीप एक छोटे बर्तन में रख देना है।

Source: Add dry fruits in sargi as it will manage your blo

मां दुर्गा को नवरात्रि के दौरान आप सुबह शाम दही और शहद का भोग भी लगा सकते हैं। यदि आपके पास शहद नहीं है तो आप इसमें चीनी मिलाकर भी मां को अर्पित कर सकते हैं।

Source: Unsplash