Sadhna Mishra

हमेशा चाहिए भाग्य का साथ? तो गुरु पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान

हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन को गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध का भी प्रतीक माना जाता है।

Source: Freepik

हर साल यह आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह 21 जुलाई 2024 को मनाया जाएगा।

Source: Freepik

ज्ञान, प्रेरणा और मार्गदर्शन के प्रतीक के दिन दान का विशेष महत्व बताया गया है। आइए जानते हैं इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

Source: Freepik

मान्यता है कि इस दिन केसर का दान करने से ज्ञान, बुद्धि, विद्या और सफलता प्राप्त होती है। साथ ही कुंडली में मौजूद गुरु दोष भी दूर होता है।

Source: Freepik

गुरु पूर्णिमा के दिन पीले वस्त्र का दान करने से व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है। साथ ही भाग्योदय हो सकता है।

Source: Freepik

गुरु पूर्णिमा के दिन चने का दान करने से गुरु की कृपा बनी रहती है। साथ ही कुंडली में स्थित गुरु दोष से भी छुटकारा मिलता है।

Source: Freepik

इस दिन घी का दान विशेष दान माना जाता है। घी को भगवान विष्णु और गुरु ग्रह का प्रिय माना जाता है। घी विद्या का कारक भी माना जाता है।

Source: Freepik