Kajal .

Vastu Tips: रसोई में नमक रखने के हैं कई वास्तु नियम, यहां जानिए

रसोई में मिलने वाला सबसे जरूरी नमक वास्तु शास्त्र की दृष्टि से काफी अहम है। खास बात ये है कि वास्तु शास्त्र में इसे रखने को लेकर कई सारे नियम हैं।

Source: Unsplash

अगर आप वास्तु के नियमों के अनुसार रसोई में नमक रखते हैं तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए जानते हैं रसोई में नमक को रखने के वास्तु नियम क्या हैं।

Source: Freepik

वास्तु शास्त्र के अनुसार, नमक को भूलकर भी रसोई घर की दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना गया है। ऐसा करने से व्यक्ति के ऊपर कर्ज का बढ़ जाता है।

Source: Pixabay

दक्षिण दिशा के अलावा आप नमक को रसोई में पूर्व दिशा में या किसी अन्य दिशा में रख सकते हैं। ये दिशाएं शुभ होती हैं।

Source: Unsplash

वास्तु के मुताबिक नमक को हमेशा प्लास्टिक या कांच के बर्तन में रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Source: pexels

वहीं, आपको लोहे या स्टील के बर्तन में नमक भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है साथ ही ग्रह दोष उत्पन्न हो सकता है।

Source: Pixabay

इसके अलावा शाम के समय नमक का दान बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को धन की हानि का सामना करना पड़ सकता है।

Source: Freepik

नमक को कभी भी खुला नहीं रखना चाहिए। वरना इससे घर में कलह-क्लेश की स्थिति उत्पन्न होती है और घर के भीतर नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Source: Pexels