Sadhna Mishra

मौत के बाद रिलीज हुईं स्मिता पाटिल की ये 10 फिल्में

जब भी आर्ट फिल्मों का नाम आता है, तो उसमें 70 के दशक की एक्ट्रेस स्मिता पाटिल का नाम जरूर आता है।

Source: Imbd

स्मिता पाटिल का करियर छोटा जरूर रहा, लेकिन उन्हें आज भी उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। 

Source: Imbd

स्मिता पाटिल का जन्म 17 अक्टूबर 1955 को हुआ था और इन्होंने महज 31 साल की उम्र में 13 दिसंबर 1986 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। 

Source: instagram

आपको बता दें कि एक्ट्रेस के निशन के बाद इनकी 10 फिल्में रिलीज हुई थी। तो चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में...

Source: Imbd

स्मिता पाटिल की मौत के बाद साल 1988 में उनकी फिल्म 'हम फरिश्ते नहीं' रिलीज हुई थी।

Source: Imbd

इसी साल यानी 1988 में ही स्मिता की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वारिस' भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने पारो का किरदार निभाया था।

Source: Imbd

साल 1987 में शत्रुघ्न सिन्हा और राजीव कुमार की फिल्म 'राही' में भी स्मिता पाटिल ने अहम किरदार निभाया था।

Source: Imbd

साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म 'शेर शिवाजी' भी स्मिता की मौत के बाद ही रिलीज हुई थी।

Source: Imbd

1987 में ही रिलीज हुई फिल्म 'डांस-डांस' में स्मिता पाटिल एक्टर मिथुन चक्रवर्ती संग नजर आई थी। यह मूवी भी उनकी मौत के बाद रिलीज हुई थी।

Source: Imbd

जिस साल एक्ट्रेस की मौत हुई थी उसी साल उनकी फिल्म 'मिर्च मसाला' भी रिलीज हुई थी। 

Source: social media

एक्ट्रेस की मौत के बाद रिलीज हुई उनकी फिल्मों की लिस्ट में 'इंसानियत के दुश्मन' भी शामिल है, जो साल 1987 में रिलीज हुई थी।

Source: Imbd

एक्ट्रेस की मौत के बाद उनकी फिल्म 'आवाम' 1987 में रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने राजेश खन्ना संग काम किया था।

Source: Imbd

स्मिता पाटिल की मौत के बाद रिलीज होने वाली फिल्मों में 'आकर्षण' भी शामिल है, जो साल 1988 में रिलीज हुई थी।

Source: Imbd

इस लिस्ट में साल 1987 में आई फिल्म 'ठिकाना' भी शामिल है। इस मूवी में एक्टर अनिल कपूर भी नजर आए थे। 

Source: Imbd