Sakshi Bansal

हिंदी सिनेमा पर करते हैं राज, फिर भी ये सितारे नहीं रखते भारत की नागरिकता, जानिए क्यों

बॉलीवुड में ऐसे कई सितारें हैं जो भारत की नागरिकता नहीं रखते। जी हां, भले ही आज वो हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे हो लेकिन वह यहां के निवासी नहीं हैं।

Source: instagram

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है कैटरीना कैफ का जो ब्रिटिश पासपोर्ट रखती हैं। उनकी मां ब्रिटिशर हैं जबकि पिता कश्मीरी ब्रिटिशर थे।

Source: instagram

आलिया भट्ट भी ब्रिटिश सिटीजनशिप रखती हैं क्योंकि उनकी मां सोनी राजदान ब्र‍िट‍िश ओर‍िज‍िन की हैं। उनका जन्म बर्म‍िंघम में हुआ था तो आल‍िया को अपने आप ब्र‍िट‍िश नागर‍िकता मिल गई।

Source: instagram

जैकलीन फर्नांडिस श्रीलंका की हैं इसलिए उनके पास वहीं की सिटीजनशिप है। उनके पिता श्रीलंका से और मां मलेशिया से ताल्लुक रखती हैं।

Source: instagram

नोरा फतेही के पास कनाडा की सिटीजनशिप है। उनका जन्म और पालन पोषण वहीं हुआ था। हालांकि, वह मोरक्को अरबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

Source: instagram

सनी लियोनी की बात करें तो वह कनाडा की रहने वाली हैं और वहीं की नागरिक भी हैं। उनका जन्म कनाडा में एक सिख परिवार में हुआ था। उनके पास अमेरिकन सिटीजनशिप भी है।

Source: instagram

इलियाना डिक्रूज के पास भारत का नहीं बल्कि पुर्तगाली पासपोर्ट है। वह बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के लिए जानी जाती हैं।

Source: instagram