Published 17:27 IST, September 13th 2024

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का 59वां बर्थडे, दूसरी बार अपना जन्मदिन स्पेस में करेंगी सेलिब्रेट

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स दूसरी बार अपना जन्मदिन स्पेस में मनाने वाली हैं। 19 सितंबर को वो 59 साल की हो जाएंगी।

Reported by: Kanak Kumari
Follow: Google News Icon
  • share
सुनीता विलियम्स अपना 59वां जन्मदिन स्पेस में मनाएंगी। | Image: NASA
Advertisement

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 19 सितंबर को 59 साल की हो जाएंगी। हालांकि, सुनीता अब भी अपने स्पेश मिशन के तहत अंतरिक्ष में ही फंसी हुई हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अपना दूसरा जन्मदिन वो स्पेस में ही मनाने वाली हैं। इससे पहले भी अंतरिक्ष यात्री ने अपना जन्मदिन स्पेस में मनाया था।

बता दें, 5 जून 2024 को सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर स्टारलाइन से स्पेस पहुंची थीं। हालांकि, तकनीकी खराबी होने की वजह से अब दोनों की वापसी में देरी हो रही है।  

Advertisement

उनका जन्म 19 सितंबर 1965 को यूक्लिड, ओहियो में डॉ दीपक पंड्या और बोनी पंड्या के परिवार में हुआ था। विलियम्स ने मैसाचुसेट्स के नीधम हाई स्कूल से शिक्षा प्राप्त की और 1983 में स्नातक किया। बाद में उन्होंने 1987 में अमेरिकी नौसेना अकादमी से फिजिकल साइंस में बैचलर ऑफ साइंस किया। इसके बाद 1995 में फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग मैनेजमेंट में मास्टर ऑफ साइंस की उपाधि हासिल की।

पहली बार इस दिन मनाया था स्पेस में जन्मदिन

विलियम्स ने पहली बार दिसंबर 2006 से जून 2007 तक अभियान 14/15 के दौरान एक विस्तारित अंतरिक्ष मिशन पर काम किया, जिसमें उन्होंने फ्लाइट इंजीनियर के रूप में काम किया और आईएसएस पर वैज्ञानिक अनुसंधान में योगदान दिया। उनका दूसरा मिशन, अभियान 32/33, जुलाई से नवंबर 2012 तक चला, जिसके दौरान उन्होंने पहली बार अंतरिक्ष में अपना जन्मदिन मनाया। अपनी भारतीय विरासत से अपने मजबूत संबंधों के लिए जानी जाने वाली विलियम्स एक बार अंतरिक्ष मिशन पर अपने साथ भगवद गीता की एक प्रति, समोसे और भगवान गणेश की एक मूर्ति लेकर गई थीं।

Advertisement

कब होगी सुनीता विलियम्स की वापसी?

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की अंतरिक्ष से वापसी के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा। NASA ने ऐलान किया है कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को फरवरी 2025 में वापस लाया जाएगा। विल्मोर और विलियम्स फरवरी 2025 तक ऑपरेशन 71/72 क्रू टीम के हिस्से के रूप में औपचारिक रूप से अपना काम जारी रखेंगे। वे एजेंसी के स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन के लिए नियुक्त दो अन्य क्रू टीमों के सदस्यों के साथ ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट पर सवार होकर घर लौटेंगे। यानी 8 दिन के मिशन पर गए सुनीता विल्मोर और बुच विलियम्स को वहां 8 महीने रुकना पड़ रहा है। 

इसे भी पढ़ें: CM की रिहाई पर राघव चड्ढा बोले- केजरीवाल हरियाणा में करेंगे प्रचार, AAP के सबसे बड़ा चेहरा

Advertisement

16:57 IST, September 13th 2024