Published 15:28 IST, September 9th 2024

Youtuber ने बनाया 'द ग्रेट खली से भी लंबा' iPhone 15 Pro Max, दुनिया का सबसे बड़ा वर्किंग आईफोन!

iPhone 15 Pro Max: अरुण मैनी ने दुनिया का सबसे बड़ा iPhone 15 Pro Max गैजेट विशेषज्ञ मैथ्यू पर्क्स के साथ मिलकर बनाया है। ये पूरी तरह फंक्शनल है।

Reported by: Digital Desk
Follow: Google News Icon
  • share
दुनिया का सबसे बड़ा वर्किंग आईफोन! | Image: X/alois_tinotenda
Advertisement

World largest iPhone: Apple की मोस्ट अवेटेड iPhone 16 सीरीज का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। सोमवार को iPhone 16 Series लॉन्च होने जा रही है। iPhone 16 के लॉन्च होने से पहले एक YouTuber ने दुनिया का सबसे लंबा वर्किंग आईफोन बनाया है। इसकी लंबाई 6.74 फिट है और ये अब तक का सबसे बड़ा स्मार्टफोन है। इस कारनामे को टेक रिव्यू Mrwhosetheboss ने कर दिखाया है। जिन्हें Youtuber अरुण मैनी के नाम से लोग जानते हैं।

अरुण मैनी ने दुनिया का सबसे बड़ा iPhone 15 Pro Max गैजेट विशेषज्ञ मैथ्यू पर्क्स के साथ मिलकर बनाया है। उनके इस कारनामे को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। 6.74 फिट लंबा ये iPhone, SMS और ईमेल भेजने से लेकर हर वो काम कर सकता है जो आपका एक नॉर्मल फोन करता है। YouTuber ने Mrwhosetheboss चैनल पर इससे जुड़ी एक वीडियो भी अपलोड की है।

Advertisement

कैसे बना इतना लंबा iPhone?

कंटेंट क्रिएटर अरुण मैनी ने दुनिया का सबसे बड़ा स्मार्टफोन रेप्लिका बनाया है। YouTuber ने अपने चैनल पर डाली गई एक वीडियो में इसके बारे में सारी जानकारी दी है। ये कारनामा करने के लिए सबसे पहली चुनौती मेन स्क्रीन को बनाना था। इसके लिए 88 इंच के LG Signature OLED टीवी का प्रयोग किया गया है। LG Signature OLED को टच-सेंसिटिव डिस्प्ले में बदला। इसके बाद स्क्रीन के आकार का टच फाइल बनाया गया। इसमें स्पीकर्स, तीन कैमरा और पावर बटन को iPhone 15 Pro Max की तरह ही फ्रेम में फिट किया गया है।  

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम शामिल

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम शामिल करने के लिए स्मार्टफोन को पूरी तरह फंक्शनल बनाया गया है। इससे वीडियो कॉल भी की जा सकती है। स्क्रिन को स्क्रॉल किया जा सकता है, Email और मैसेज भेज सकते, स्टोर पर उपलब्ध सभी ऐप को इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोन में iPhone 15 Pro Max से अगर कुछ अलग है, तो वो है इसका ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) Apple का iOS एक क्लोज-सोर्स है, इसीलिए YouTuber इसकी नकल नहीं कर पाए। इसमें Android का इस्तेमाल कर iPhone की होम स्क्रीन की नकल की गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Bihar News: जिंदगी के साथ खिलवाड़! यूट्यूब पर वीडियो देख ‘झोलाछाप’ डॉक्टर ने की सर्जरी, किशोर की मौत

15:28 IST, September 9th 2024