Published 06:56 IST, September 15th 2024

Aaj Ka Rashifal: आज नहीं बनेगा इन राशियों का कोई काम, आएंगी खूब अड़चनें; पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15th September: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए जहां अच्छा रहेगा वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद कष्टकारी हो सकता है।

आज का राशिफल | Image: Freepik
Advertisement

Aaj Ka Rashifal: आज यानी रविवार, 15 सितंबर 2024 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।

आज का राशिफल (Today's Horoscope)

मेष राशि (Aries)

Advertisement

मेष राशि वालों का दिन आज अच्छा रहने वाला है। बहुत दिनों से रुके हुए कई काम आज बन जाएंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा। नौकरी में आपके काम की तारीफ हो सकती है। परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। आज सेहत को लेकर थोड़ी दिक्कत हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)

Advertisement

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको बिजनेस-नौकरी में लाभ मिलेगा। परिवार के साथ मन मुटाव हो सकते हैं। सेहत में थोड़ी दिक्कत देखने को मिल सकती है। पार्टनर के साथ समय जरूर बिताएं।

मिथुन राशि (Gemini)

Advertisement

मिथुन राशि वालों का आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है। आज आपको नौकरी के क्षेत्र में कई तरह के लाभ हो सकते हैं। बिजनेस करने वालों को बड़ा मुनाफा होगा। कोई भी निर्णय बिना सोचे-समझे न लें। पैसों के लेन-देन से बचें। किसी को पैसे उधार देने से पहले सोच विचार जरूर करें।

कर्क राशि  (Cancer)

Advertisement

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन काफी दिक्कत-परेशानी वाला दिन साबित हो सकता है। आज बिजनेस में भी आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। इसलिए उन्हें नजरअंदाज करें। आज धैर्य से काम लें।

सिंह राशि  (Leo)

Advertisement

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी भी तरह का तनाव आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। वहीं, आज आपको बिजनेस में लाभ हो सकता है। किसी को आज कर्ज न दें। किसी विषय पर परिवार की सलाह मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिलने वाला है। किसी के साथ आज लड़ाई में न पड़ें। सेहत का ध्यान जरूर रखें। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

तुला राशि  (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस में दिन अच्छा बितेगा। बिजनेस में मुनाफा मिलने के योग हैं। सेहत का ध्यान रखें। विद्यार्थी हैं तो आज के दिन पढ़ाई जरूर करें। परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। आज ज्यादा पैसा खर्च करने से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों का दिन आज बेहद शानदार रहने वाला है। कोई भी निर्णय बिना सोचे-समझे न लें। बिजनेस करने वालों को बड़ा मुनाफा मिलने का योग है। वहीं, आज आपको नौकरी के क्षेत्र में किसी तरह की कोई पावर मिल सकती है। ज्यादा पैसों के लेन-देन से बचें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों का दिन आज अच्छा रहने वाला है। आज आपको बिजनेस से जुड़ा कुछ नुकसान झेलना पड़ सकता है। हालांकि, आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। करियर को लेकर कोई अच्छी खबर आ सकती है। किसी भी काम को करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। दोस्तों के साथ समय जरूर बिताएं।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशिवालों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आप बिजनेस को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। नए प्रोजेक्ट्स मिलने से मुनाफा मिलेगा। आज आपका मन कुछ विचलित रह सकता है। नौकरी में अड़चनें आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें। कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों का आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। बिजनेस में नुकसान हो सकता है, इसलिए ज्यादा धन खर्च करने से बचें। आज धैर्य से काम लें। परिवार के साथ किसी बात को लेकर मन मुटाव हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप बिजनेस या करियर को लेकर कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। करियर में तरक्की मिलने का योग है। परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। सेहत का ध्यान रखें। आज किसी की भी बातों में आने से बचें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

ये भी पढ़ें: ऑफिस जाने की जल्दी में मेकअप करना हो जाता है मुश्किल तो अपनाएं ये टिप्स, मिनटों में निखर जाएगा चेहरा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

06:56 IST, September 15th 2024