Published 14:16 IST, September 16th 2024

24 घंटे में पेशाब कितनी बार जाना चाहिए? जानें क्यों आता है कम या ज्यादा Toilet

How many times a day is normal for toilet? स्वस्थ व्यक्ति 24 घंटे में कितनी बार पेशाब करता है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

How many times in 24 hours is normal urination? | Image: Freepik
Advertisement

How many times in 24 hours is normal urination? पेशाब आना एक सामान्य प्रक्रिया है। किसी को कम मात्रा में पेशाब आता है तो किसी को ज्यादा मात्रा में आता है। कोई दिन में कम बार पेशाब जाता है तो कोई बार-बार पेशाब जाता है। ऐसे में यह जानना तो जरूरी है कि एक स्वस्थ व्यक्ति कितनी बार पेशाब करता है? 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि एक स्वस्थ व्यक्ति कितनी बार पेशाब (urine should pass in 24 hours) करता है। पढ़ते हैं आगे.,.. 

Advertisement

स्वस्थ व्यक्ति 24 घंटे में कितनी बार पेशाब करता है? (how many times pass urine 24 hours per day)

एक व्यक्ति कितनी बार पेशाब करता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह कितनी मात्रा में लिक्विड पी रहा है। कुछ लोग ज्यादा मात्रा में लिक्विड लेते हैं, जिसके कारण वे ज्यादा बार पेशाब करते हैं। वहीं कुछ लोग कम मात्रा में लिक्विड लेते हैं, जिसके कारण वह कम मात्रा में टॉयलेट जाते हैं। अगर डॉक्टर्स की मानें तो एक स्वस्थ व्यक्ति को पूरे दिन में 6 से 8 बार पेशाब करना चाहिए। इससे कम या ज्यादा बार पेशाब आना शरीर में कई समस्याओं का संकेत हो सकता है। 

ज्यादा पेशाब आने के कारण?

जब किसी व्यक्ति को UTI की समस्या हो जाती है तब जरूर से ज्यादा पेशाब आने की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। इससे अलग डायबिटीज के रोगी भी बार-बार पेशाब आने की समस्या का सामना कर सकते हैं। पुरुषों में प्रोस्टेट की समस्या व्यक्ति को बार-बार पेशाब ला सकती है 

Advertisement

कम पेशाब आने के कारण?

जब किसी व्यक्ति को किडनी से संबंधित समस्याएं हो जाती हैं, तब पेशाब की मात्रा कम हो सकती है। इससे अलग दिल के रोगी भी पेशाब कम होने की समस्या का सामना कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - Morning Mistake: सुबह उठते ही न छुएं ये चीज, पानी-पानी हो जाएंगी आंखें

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

14:13 IST, September 16th 2024