अपडेटेड 19 July 2023 at 14:33 IST
Donald Trump का दावा- 'एक दिन में खत्म करवा देंगे रूस-यूक्रेन जंग', बताया पूरा प्लान
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूसृयूक्रेन के बीच 24 घंटे में डील करा देंगे।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को एक साल से ज्यादा हो चुका है। दोनों देशों के बीच अभी भी शांति स्थापित नहीं हुई है। इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने दावा किया है कि वो 24 घंटे के अंदर दोनों देशों के बीच सुलह करा देंगे।
खबर में आगे पढ़ें
रूस-यूक्रेन युद्ध को शांत करने के लिए ट्रंप का प्लान
राष्ट्रपति जो बाइडेन पर ट्रंप का बयान- ट्रंप ने रूस-यूक्रेन के बीच 24 घंटे में सुलह कराने का दावा किया
फॉक्स न्यूज के अनुसार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने संडे मॉर्निंग फ्यूचर के एक इंटरव्यू में ये दावा किया है। ट्रंप ने कहा, "फ्रांस के मैक्रॉ समेत ये सभी लोग स्मार्ट हैं। पुतिन समेत मैं इन लोगों की लिस्ट दे सकता हूं... ये सभी लोग तेज तर्रार और मजबूत हैं। वो अपने खेल में सबसे ऊपर हैं। हमारे पास ऐसा आदमी है जिसे पता ही नहीं है कि हो क्या रहा है। हमारे देश के इतिहास में ये सबसे खतरनाक समय है।"
'वर्ल्ड लीडर से डील करने में बाइडेन सक्षम नहीं'
ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन दुनिया के लीडरों से जूझने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कहा, "मैं जेलेंस्की को बहुत अच्छे से जानता हूं। मैं पुतिन को भी बहुत अच्छे से जानता हूं। दोनों के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध थे। मैं जेलेंस्की को कहूंगा अब और नहीं...मैं पुतिन से कहूंगा अगर आप डील नहीं करेंगे तो हम यूक्रेन को इतना देंगे जितना उसे आजतक नहीं मिला। मैं एक दिन में दोनों देशों के बीच डील कर दूंगा। सिर्फ एक दिन।"
Advertisement
'बेवकूफ आदमी है वो..'
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों पर बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को बेवकूफ आदमी बताया है। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रपति पद के प्रति सम्मान के कारण कभी भी बाइडेन के पीछे नहीं गया।
डोनाल्ड ट्रंप ने रियल अमेरिका वॉइस के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कहा- 'वह बहुत ही क्रूक इंसान है। वह एक चोर है। वह एक नीच व्यक्ति है और बहुत ही बेवकूफ है। अब मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि वो अपने प्रतिद्वंद्वी पर आरोप लगाता है, जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था कि यह संभव है। क्या आप जानते हैं कि यह सब राष्ट्रपति रिकॉर्ड अधिनियम के तहत आता है?'
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 19 July 2023 at 14:33 IST