अपडेटेड 30 June 2023 at 17:08 IST

कजाकिस्तान में भारत के अगले राजदूत होंगे डॉ टीवी नागेंद्र प्रसाद, 1993 बैच के IFS अधिकारी

डॉ नागेंद्र प्रसाद सैन फ्रांसिस्को में भारत के कांसुलेट जनरल हैं। इस पद को संभालने से पहले डॉ प्रसाद ने विदेश मंत्रालय में खाड़ी डिवीजन के चीफ ज्वाइंट सेक्रेटरी के रूप में काम किया है। 

Dr. TV Nagendra Prasad
Dr. TV Nagendra Prasad | Image: self

Kazakhstan India Ambassador: विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बड़ी घोषणा की। MEA ने डॉ टीवी नागेंद्र प्रसाद (Dr TV Nagendra Prasad) को रिपब्लिक ऑफ कजाकिस्तान (Republic of Kazakhstan) का अगला राजदूत नियुक्त किया है। IFS अधिकारी डॉ प्रसाद वर्तमान में सैन फ्रांसिस्को में भारत के कौंसुल जनरल के रूप में तैनात हैं। वह 1993 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं।

विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज करते हुए कहा कि 1993 बैच के आईएफएस अधिकारी डॉ. टी.वी. नागेंद्र प्रसाद वर्तमान में सैन फ्रांसिस्को में भारत के कांसुलेट के कौंसुल जनरल हैं। उन्हें रिपब्लिक ऑफ कजाकिस्तान के अगले एबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि डॉ नागेंद्र जल्द ही अपना कार्यभार संभाल सकते हैं।

कहां है कजाकिस्तान?

पूर्व में सोवियत रिपब्लिक का हिस्सा रहा कजाकिस्तान एक सेंट्रल एशियाई देश है। यह पश्चिम में कैस्पियन सागर से लेकर चीन और रूस के साथ पूर्वी सीमा पर अल्ताई पर्वत तक फैला हुआ है। यह क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का नौवां सबसे बड़ा देश और दुनिया का सबसे बड़ा भूमि से घिरा देश है।

कौन हैं IFS डॉ. नागेंद्र प्रसाद?

डॉ नागेंद्र प्रसाद सैन फ्रांसिस्को में भारत के कांसुलेट जनरल हैं। इस पद को संभालने से पहले डॉ प्रसाद ने विदेश मंत्रालय में खाड़ी डिवीजन के चीफ ज्वाइंट सेक्रेटरी के रूप में काम किया है। 

Advertisement

साल 1993 बैच के इस आईएफएस अधिकारी ने तेहरान, लंदन, थिम्पू, बर्न और अश्गाबात सहित भारतीय मिशनों में विभिन्न पदों पर कार्य किया। वह जुलाई 2014 से जनवरी 2018 तक तुर्कमेनिस्तान में भारत के राजदूत थे। उन्हें सोवियत यूनियन से अलग होकर बने देशों में काम होने का अच्छा खासा अनुभव रहा है।

यह भी पढ़ें: UCC पर विपक्ष के विरोध पर बरसे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, बोले- जो एकता नहीं चाहते, वो...

Advertisement

1999 से 2001 तक डॉ नागेंद्र प्रसाद भारत में बेंगलुरू में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी और 2008 से 2011 में ई-गवर्नेंस के तहत कई मिशन मोड प्रोजेक्ट्स में एक पासपोर्ट सर्विस प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में काम किया। 

डॉ टीवी नागेंद्र प्रसाद का जन्म तेलंगाना के वारंगल जिले में हुआ था। उन्होंने आंध्र प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री ली और नई दिल्ली में प्रतिष्ठित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है।

यह भी पढ़ें: रूसी सुरक्षा सलाकार पेत्रुशेव ने NSA डोभाल से फोन पर की बात, दोस्ती बढ़ाने और Russia के हालातों हुई चर्चा

Published By : Nripendra Singh

पब्लिश्ड 30 June 2023 at 17:04 IST