Shubhamvada Pandey

IPL 2025: हार्दिक, बुमराह, सूर्या और कौन? इन 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है मुंबई इंडियंस

IPL 2025 के लिए आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने नियमों का एलान कर दिया है। नए नियम के अनुसार हर फ्रेंचाइजी के पास कुल 6 खिलाड़ी को रिटेन करने का विकल्प होगा।

Source: X

IPL 2025 मेगा ऑक्शन की तारीखों के बारे में तो पता नहीं चल पाया है पर रिटेंशन के लिए खिलाड़ियों के नाम की लिस्ट को जमा करने की आखिरी डेट के बारे में पता चल गया है।

Source: X

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेंचाइजी के ऑक्शन से पहले रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट को जमा करने का आखिरी दिन 31 अक्टूबर, 2024 शाम 5 बजे का समय है।

Source: Instagram

ऐसे में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी किन पांच खिलाड़ियों को रिटेंशन में रिटेन कर सकती है इसका खुलासा तो नहीं हुआ पर कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस इसको लेकर कयास लगा रहे हैं।

Source: Instagram

मुंबई इंडियंस की पहली च्वाइस उनकी टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या हो सकते हैं। जिनको टीम 18 करोड़ में रिटने कर सकती है। हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया।

Source: Instagram

लिस्ट में दूसरे नंबर पर आएंगे मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान यानी रोहित शर्मा जिन्हें भी टीम 18 करोड़ में रिटेन कर सकती है। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को 5 IPL ट्रॉफियां जितवाई हैं।

Source: Instagram

मुंबई इंडियंस के रिटेंशन लिस्ट में तीसरा नाम सूर्यकुमार यादव का हो सकता है। सूर्यकुमार यादव को एमआई 14 करोड़ में रिटेन कर सकती है।

Source: Instagram

लिस्ट में चौथा नाम हो सकता है तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जिनकी गेंदबाजी के आगे कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं पाता है। मुंबई बुमराह को 14 करोड़ में रिटेन कर सकती है।

Source: Instagram

अब लिस्ट में आता है पांचवें खिलाड़ी का नाम। ये नाम नेहल वाधवा का हो सकता है। मुंबई इंडियंस नेहल वाधवा को 4 करोड़ में रिटेन कर सकती है।

Source: Instagram

मुंबई इंडियंस की रिटेंशन लिस्ट में छठा नाम ईशान किशन का हो सकता है। ईशान किशन लंबे समय से मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं। अब देखने वाली बात होती है मुंबई इंडियंस इनमें से किसको अपने साथ जोड़ती है।

Source: Instagram