Kajal .

Sawan 2024: सावन में करें इन चीजों का दान, भोलेनाथ हो जाएंगे खुश

सावन का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने में मुख्य रूप से भगवान शिवजी की पूजा किए जाने का विधान है। भगवान शिव की पूजा करने के साथ-साथ इस महीने में दान पुण्य का काम भी किया जाता है।

Source: social media

अगर आपको भी शिवजी की कृपा पानी है तो आपको इस पावन महीने में कुछ जरूरी चीजों का दान अवश्य करना चाहिए। इन चीजों के दान से आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

Source: pixabay

सावन में जरूरतमंद लोगों को अन्न या भोजन का दान जरूर करें। ये दान महादान कहलाता है। ऐसे में अगर आप इस दिन किसी जरूरतमंत या भूखे व्यक्ति को खाना खिलाते हैं तो इससे आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Source: Freepik

सावन के महीने में घी का दान करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि घी का दान करने से आप कई तरह की परेशानियों से बचे रहते हैं। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Source: Ghee/istock

सावन के पावन महीने में आप जरूरतमंद लोगों को कपड़ों का दान जरूर करें। इस दान से जीवन में चल रहा आर्थिक संकट दूर होता है और घर धन-धान्य से भरा रहता है।

Source: winter clothes

सावन के महीने में आने वाले सभी सोमवार को भगवान शिव का अभिषेक दूध से किया जाता है। ऐसे में जो व्यक्ति सावन में दूध या दूध से बनी चीजों का दान करता है उस पर महादेव की कृपा हमेशा बनी रहती है।

Source: freepik

महादेव की कृपा पाने के लिए आपको सावन के महीने में काले तिल का दान करना चाहिए। इस दिन काले तिल का दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं और इससे पितृदोष भी दूर होता है।

Source: Freepik

कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए सावन के महीने में हरी सब्जियों और मौसमी फलों का दान करना चाहिए। इससे बिजनेस-करियर में खूब लाभ मिलता है।

Source: Rainy Season food list in Hindi