Sakshi Bansal

Netflix: इस वीकेंड मूड होगा और भी रोमांटिक अगर देख लीं ये अंडररेटिड हिंदी फिल्में

लाइफ इन ए मेट्रो (IMDb: 7.4/10) अनुराग बसु की फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे मुंबई में रहने वाले इन 9 लोगों की जिंदगी और कहानी आपस में जुड़ी होती है। इसमें धर्मेंद्र, इरफान और कंगना नजर आई थीं।

Source: IMDb

हंसी तो फंसी (IMDb: 6.8/10) विनिल मैथ्यू की फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा नजर आए थे। इसमें एक लड़के को अपनी साली से प्यार हो जाता है जो बाकी लड़कियों जैसी नहीं होती।

Source: IMDb

खूबसूरत (IMDb: 6.4/10) शशांक घोष की फिल्म में सोनम कपूर के साथ पाकिस्तानी स्टार फवाद खान की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। इसमें एक फिजियोथेरेपिस्ट को एक राजकुमार से प्यार हो जाता है।

Source: IMDb

मीनाक्षी सुंदरेश्वर (IMDb: 6.8/10) विवेक सोनी ने फिल्म में लॉन्ग-डिस्टेंस मैरिज के बारे में दिखाया है जिसमें पति नौकरी के लिए शहर से बाहर चला जाता है। इसमें सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु नजर आए थे।

Source: IMDb

फितूर (IMDb: 5.4/10) अभिषेक कपूर की कहानी कश्मीर में सेट है जिसमें आदित्य रॉय कपूर, कैटरीना कैफ और तब्बू ने काम किया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे दो लवर्स को किस्मत बार-बार आमने-सामने लाती है।

Source: IMDb