Shubhamvada Pandey

Women's T20 World Cup: टीम इंडिया के स्क्वॉड का हुआ एलान, हरमनप्रीत की कप्तानी में किसे मिला मौका?

अक्टूबर 2024 में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के स्क्वॉड का एलान 27 अगस्त को हो गया। महिला टी20 विश्व कप 2024 संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कराया जाएगा।

Source: X/ BCCI Women

हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम में 15 खिलाड़ियों को चुना गया है। इसके अलावा 3 ट्रैवलिंग रिजर्व और 2 नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व को भी चुना गया है।

Source: X/ BCCI Women

स्मृति मंधाना को हरमनप्रीत कौर का डिप्टी बनाया गया है। रिचा घोष और यास्तिका भाटिया को टीम में विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है।

Source: X/ BCCI Women

श्रेयंका की तरह भाटिया की भागीदारी फिटनेस पर निर्भर है। भारत ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के साथ है। टीम 4 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

Source: X/ BCCI Women

6 अक्टूबर को हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी। हाल ही में टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका से हार गई थी।

Source: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), मंधाना, शेफाली, दीप्ति शर्

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), मंधाना, शेफाली, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी , रेणुका, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका, सजना सजीवन।

Source: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), मंधाना, शेफाली, दीप्ति शर्