Shubhamvada Pandey

मंधाना ने रचा इतिहास, ODI में सबसे अधिक शतक जड़ने वाली भारतीय महिला खिलाड़ियों की लिस्ट

भारत की महिला टीम की उपक्पातन स्मृति मंधाना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार दूसरे वनडे में शतक जड़ दिया। इसी के साथ मंधाना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ विकेट भी चटकाया।

Source: BCCI Women

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में स्मृति मंधाना ने पहले तो 103 गेंदों पर शतक पूरा किया उसके बाद 120 गेंदों का सामना करते हुए 136 रन ठोक डाले।

Source: BCCI Women

दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ते ही ये स्मृति के वनडे करियर का सातवां शतक हो गया और भारतीय सरजमीं पर ये उनका दूसरा शतक रहा।

Source: BCCI Women

मंधाना से पहले ये कारनामा टीम इंडिया की पूर्व कप्तान मिताली राज ने किया था। मिताली राज ने भी भारत के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा (7 बार) वनडे शतक लगाया था।

Source: AP

हरमनप्रीत कौर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारत के लिए संयुक्त रूप से 5 शतक जड़े हैं।

Source: BCCI Women

भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में भी शतकीय पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 117 रनों की पारी खेली थी।

Source: BCCI Women