DINESH BEDI

रोहित शर्मा ने किया था त्याग, तब धोनी ने हासिल किया था ये बड़ा मुकाम; आज दी जाती है मिसाल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के दिग्गज कप्तानों में आता है। धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं, जिन्होंने हर बड़ी ICC ट्रॉफी जीती है।

Source: AP

वनडे हो, T20 या टेस्ट, धोनी की कप्तानी में भारत ने हर फॉर्मेट में झंडे गाड़े हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 T20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता था।

Source: AP

ICC टूर्नामेंट के अलावा भी धोनी ने कई उपलब्धियां अपने नाम की हैं। चाहे बतौर कप्तान हो या एक खिलाड़ी के रूप में, धोनी ने हर जगह अपना लोहा मनवाया है, लेकिन शायद आप एक बात नहीं जानते होंगे।

Source: AP

क्या आपको पता है कि रोहित ने धोनी के लिए त्याग किया था। तभी धोनी ने एक बड़ा मुकाम अपने नाम किया था। रोहित अगर ऐसा न करते तो शायद धोनी इस बड़ी अचीवमेंच से वंचित रह जाते हैं।

Source: AP

दरअसल ये 6 साल पुरानी बात है, जब भारतीय क्रिकेट टीम रोहित की कप्तानी में 2018 एशिया कप खेलने उतरी थी। तब धोनी भी रोहित की कप्तानी में खेले थे, लेकिन रोहित ने धोनी को एक मैच की कप्तानी सौंपी थी।

Source: X

25 सितंबर 2018 को अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर 4 के मुकाबले में भारत की कप्तानी धोनी ने की थी। रोहित ने खुद को रेस्ट दिया था और धोनी को कप्तानी सौंपी थी। ये धोनी का बतौर कप्तान 200वां वनडे मैच था।

Source: ICC

रोहित ने पिछली तीन पारियों में 52, 83 और 111 रन के शानदार प्रदर्शन के बावजूद इस मैच में रेस्ट लिया और धोनी को कप्तानी दी। धोनी ने 696 दिनों बाद कप्तानी संभाली थी, हालांकि ये मैच टाई रहा था।

Source: X

बता दें कि धोनी ने 4 जनवरी 2017 में वनडे और T20 क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी थी, जबकि 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था।

Source: X

धोनी दुनिया के महज तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 200 या 200 से ज्यादा वनडे मैचों में कप्तानी की है। धोनी के अलावा रिकी पोंटिंग ने 230, जबकि स्टीफन फ्लेमिंग ने 218 वनडे मैचों में कप्तानी की है।

Source: ICC