Shubhamvada Pandey

MS Dhoni Birthday: धोनी के वो पांच महारिकॉर्ड, तोड़ पाना किसी भी क्रिकेटर के लिए नामुमकिन!

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। एमएस धोनी के जन्मदिन पर हम आपको उनके 5 महारिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका टूटना लगभग नामुमकिन है।

Source: X

बतौर विकेटकीपर धोनी के नाम वनडे इंटरनेशनल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड है। धोनी ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 183 रन की पारी खेली थी जिसे तोड़ना किसी विकेटकीपर बैटर के लिए आसान नहीं होगा।

Source: X

धोनी ODI इंटरनेशनल क्रिकेट रैंकिंग में सबसे तेज नंबर 1 पर पहुंचने वाले बैटर हैं। उन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के बाद महज 42 पारियां में वनडे रैंकिंग की पहले नंबर की कुर्सी हथिया ली थी।

Source: X

एमएस धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने ICC की तीनों ट्रॉफी अपने नाम की। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

Source: X

महेंद्र सिंह धोनी अपने वनडे करियर के दौरान 84 बार नाबाद लौटे हैं। धोनी के इस रिकॉर्ड को तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत मुश्किल है। इस दौरान वह 50 बार लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद लौटे हैं।

Source: X

एमएस धोनी के नाम बतौर भारतीय विकेटकीपर वनडे में सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने वनडे में विकेट के पीछे कुल 444 शिकार किए हैं जिनमें 321 कैच और 123 स्टंपिंग शामिल है।

Source: X