अपडेटेड 19 April 2025 at 13:26 IST
'पहले इसको सुधार देती हूं...', वरमाला के समय दूल्हे के बगल में खड़े दोस्त पर आगबबूला हुई दुल्हन; फिर जो किया वो VIRAL है
वरमाला के वक्त दूल्हे को बार-बार उसका दोस्त पीछे खींच रहा होता है। उसकी एक हरकत पर दुल्हन को गुस्सा आ जाता है, फिर...
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Wedding Viral Video: शादी से जुड़े वीडियोज अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ तो दिल जीतने वाले होते हैं, कुछ हैरान करने वाले... तो कुछ वीडियोज बेहद मजेदार भी होते हैं। ऐसा ही एक फनी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वरमाला के समय दूल्हे के बगल में खड़े दोस्त की एक हरकत पर दुल्हन आगबबूला हो जाती है। फिर आगे जो वो करती है, उसे देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे।
वायरल वीडियो में देखने मिल रहा है कि किस तरह वरमाला के समय लोग स्टेज पर आ जाते हैं। इस बीच ही दूल्हे के साथ खड़ा दोस्त थोड़ी मस्ती करने लगता है। दुल्हन उसकी हरकत से गुस्से में आ जाती है और कोहनी मारकर उसकी कुटाई कर देती है।
बार-बार दूल्हे को पीछे खींच रहा था दोस्त, तभी...
वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में वरमाला की रस्म के लिए दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्ष के लोग स्टेज पर खड़े होते हैं। इस दौरान दूल्हे को दुल्हन वरमाला पहनाने की कोशिश करती है। इस बीच दूल्हे के बगल में खड़ा दोस्त उसे बार-बार पीछे खींचता है। एक-दो बार तो दुल्हन इसे मजाक के तौर पर लेती है, लेकिन जब बार-बार वो ऐसा करती है तो वरमाला डालने से पहले वो दोस्त को कूट देती है। वीडियो देख लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट से वीडियो को शेयर कर लिखा गया, "शादी तो होती रहेगी, पहले इसे कूट देती हूं।" सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ ही घंटे के अंदर इसे 16M से ज्यादा व्यूज मिले चुके हैं। वहीं ढेरों लोगों ने वीडियो पर मजेदार कमेंट भी किए।
Advertisement
'ससुराल में डर का माहौल है...'
एक यूजर ने वीडियो पर लिखा, "ससुराल में डर का माहौल है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "बहुत सही किया दुल्हन ने।" एक और यूजर ने कहा, "भाभी ने आशीर्वाद दे दिया।" अन्य यूजर ने कहा, "दुल्हा डर गया होगा...बाद में मेरे साथ क्या होगा।" ऐसे ही ढेरों लोग इस वीडियो पर खूब मजे ले रहे हैं।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 19 April 2025 at 13:26 IST