Delhi Elections से पहले यमुना के पानी पर छिड़ा सियासी संग्राम!,देखिए किसने क्या कहा? | R Bharat
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना के पानी पर सियासी संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच बुधवार (29 जनवरी) को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नायब सिंह सैनी दिल्ली के पल्ला गांव में यमुना नदी से पानी पीया और कहा कि अरविंद केजरीवाल झूठे आरोप लगा रहे हैं. वहीं अब इस पर आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया है. अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया और फिर वही पानी वापस यमुना में थूक दिया. जब मैंने कहा कि अमोनिया की मिलावट के कारण यमुना का पानी दिल्लीवालों की जान के लिए खतरा हो सकता है, तो इन्होंने मुझ पर एफआईआर करने की धमकी दी. जिस जहरीले पानी को ये खुद नहीं पी सकते, वही पानी दिल्ली की जनता को पिलाना चाहते हैं. मैं ऐसा हरगिज़ नहीं होने दूंगा.