Published Sep 9, 2023 at 11:45 AM IST

Happy Birthday Akshay Kumar: भगवान महाकाल के दर पर अक्षय कुमार, परिवार संग दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Akshay Kumar Took Blessings on 56th Birthday: बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच उज्जैन पहुंचकर एक्टर ने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। 

खबर में आगे पढ़ें...

  • 56 साल के हुए बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार
  • महाकालेश्वर मंदिर में 'खिलाड़ी कुमार' ने लिया आशीर्वाद
  • परिवार संग भगवान महाकाल के दर पर एक्टर

दरअसल, अक्षय कुमार बेटे आरव, बहन अलका हीरानंदानी और भांजी सिमर के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह नंदी हॉल में बैठे नजर आए। 'ओएमजी 2' फेम एक्टर पूरे परिवार के साथ भस्म आरती में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने प्रार्थना कर आशीर्वाद लिया।

परिवार संग महाकाल के दर पर अक्षय कुमार

महाकालेश्वर मंदिर में अक्षय कुमार भगवा रंग की वेशभूषा में नजर आए। भस्म आरती में शामिल होने के लिए उन्होंने धोती और शॉल कैरी किया। वहीं उनके बेटे आरव ऑल व्हाइट कुर्ते पायजामे में दिखाई दिए। दोनों पिता-पुत्र महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। इस दौरान क्रिकेटर शिखर धवन भी पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे।

‘स्काई फोर्स’ की शूटिंग में व्यस्त हैं खिलाड़ी कुमार

अगस्त में अक्षय कुमार की फिल्म ‘OMG 2’ रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। अक्षय ने इस फिल्म का ज्यादा जश्न नहीं मनाया और अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया। इन दिनों वो लखनऊ के सीतापुर में फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय कुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

फिलहाल अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिशन रानीगंज' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अगले महीने यानी 6 अक्टूबर को ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ रिलीज होगी। इस फिल्म में वो जसंवत सिंह गिल की भूमिका में नजर आएंगे। इसमें उनके अपोजिट परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी। ये फिल्म एक सत्य घटना पर आधारित है। इसके अलावा वो सारारई पोटरु के रीमेक में भी नजर आएंगे। ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘हाउसफुल 5’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘हेरा फेरी 3’ भी अक्षय की पाइपलाइन में शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: 56 साल के हुए Akshay Kumar, जानें कहां और किसके साथ मनाएंगे अपना जन्मदिन?

Follow: Google News Icon
  • share