अपडेटेड 27 November 2021 at 13:17 IST

Surya Grahan 2021: भारत में 2021 का आखिरी 'सूर्य ग्रहण' कब है? देखें तिथि, समय और सबकुछ

इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण और साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण शनिवार, 4 दिसंबर को लगने वाला है।

pc : Unsplash
pc : Unsplash | Image: self

Surya Grahan 2021: साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसबंर 2021 को लगने जा रहा है। हालांकि, ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं लग रहा है। बता दें कि इस बार सूर्य आंशिक रूप से ढका हुआ दिखाई देगा, जिसे वेज्ञानिक भाषा में 'खण्डग्रास ग्रहण' (Solar eclipse ) कहा जाता है। 4 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण 'उपछाया ग्रहण' रहेगा। सूर्य ग्रहण के दिन शास्त्रो में सूतक के नियमों का काफी पालन किया जाता है। तो चलिए जानते हैं सूर्य ग्रहण का समय, तारीख और सबकुछ।

कब लगेगा साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण

साल 2021 का आखरी सूर्य ग्रहण आखिरी महीने में 4 दिसंबर को लगेगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसका असर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका में दिखाई देगा। वहीं बताया जा रहा है कि भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा, लेकिन भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण सुबह 11 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। इसी के साथ आप सूर्य ग्रहण को ऑनलाइन भी देख सकते हैं। Timeanddate.com सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीम लिंक पब्लिश करेगा, ताकि आप 4 दिसंबर को होने वाले इस इवेंट को ऑनलाइन देख सकें।

इसे भी पढ़ें : National Family Health Survey: देश में पहली बार पुरुषों से ज्यादा बड़ी महिलाओं की आबादी, फैमिली हेल्थ सर्वे की रिर्पोट में आया सामने

Advertisement

4 दिसंबर को सूर्य ग्रहण 2021: क्या करें और क्या न करें

सूर्य ग्रहण को कभी भी सीधे अपनी आंखों से न देखें।

Advertisement

ग्रहण देखने के लिए साधारण धूप के चश्मे या गहरे रंग के धूप के चश्मे का प्रयोग न करें।

ग्रहण देखने के लिए विशेष सौर फिल्टर, जैसे ग्रहण चश्मा या हाथ में सौर दर्शकों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। साथ ही आप डार्क आर्क-वेल्डर ग्लास का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ग्रहण की तस्वीर को क्लीक करने के लिए दूरबीन, कैमरों का यूज करते समय लेंस पर एक सिक्योरिटी सौर फिल्टर का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वकील की शादी का कार्ड, यूजर्स बोले- ‘हम शर्तो को…’

इसे भी पढ़ें : 'Chhorii' Movie Review: हॉरर के साथ-साथ एक सोशल मैसेज भी देती है नुसरत भरुचा की ये फिल्म, यहां पढे़ं रिव्यू
 

Published By : Priya Gandhi

पब्लिश्ड 27 November 2021 at 13:12 IST