Suryakumar Yadav Dance Video: ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत बने सुर्यकुमार यादव, क्रिकेटर का ‘Fa9la’ पे डांस देख फैंस ने बॉलीवुड में जाने की दी राय

Suryakumar Yadav Dance Video: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' रहमान डकैत के ‘Fa9la’ गाने पर सुर्यकुमार यादव का डांस सामने आया है। क्रिकेटर ने अपने स्टेप्स से फैंस को इंप्रेस कर दिया है, जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड में ट्राए करने की सलाह दी जा रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Suryakumar Yadav Dance Video
Suryakumar Yadav Dance Video | Image: Instagram

Suryakumar Yadav Dance Video: इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज सुर्यकुमार यादव एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। इस बार उनका क्रिकेट मैच नहीं बल्कि उनका डांस है। मुंबई इंडियंस ने आईपिएल 2026 का पहला मैच जीता था। इसके बाद के एक इवेंट में उन्होंने ऐसा परफॉर्मेंस दिया कि फैंस उनके नए अंदाज के दीवाने हो गए। दरअसल क्रिकेटर ने ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत का वायरल स्टेप ‘Fa9la’ पर किया।

स्टेज पर दिखा ‘धुरंधर’ अवतार

दरअसल, मुंबई इंडियंस की जीत के बाद आयोजित कार्यक्रम में सूर्यकुमार यादव स्टेज पर पहुंचे, जैसे ही फिल्म धुरंधर का पॉपुलर गाना ‘Fa9la’ बजा, उन्होंने बिना झिझक ‘रहमान डकैत’ वाला वायरल स्टेप करना शुरू कर दिया, उनकी एनर्जी और कॉन्फिडेंस ने वहां मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सूर्यकुमार का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं, कई फैंस ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब उन्हें फिल्मों में भी एंट्री कर लेनी चाहिए, वहीं कुछ लोगों ने उनके एक्सप्रेशन और स्टाइल को भी खूब तारीफ कर रहे हैं।  

आईपीएल के बीच वायरल हुआ वीडियो

हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग 2026  के मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था, इसी जीत के जश्न के दौरान यह खास परफॉर्मेंस देखने को मिला, अब टीम का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होना है और उससे पहले यह वीडियो खूब चर्चा में बना हुआ है। मैदान पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचान बनाने वाले सूर्यकुमार यादव जब स्टेज पर डांस करते नजर आए तो यह फैंस के लिए एक सरप्राइज जैसा था। इसी वजह से उनका यह वीडियो लगातार ट्रेंड कर रहा है और लोग उनके टैलेंट की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा

फिल्म ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट इस दिनों दर्शकों के बीच काफी फेमस बना हुआ है। इसमें रणवीर सिंह समेत कई बड़े सितारे नजर आए हैं, फिल्म के गाने और खासकर ‘रहमान डकैत’ स्टेप सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं, जिसे अब कई सेलेब्रिटीज भी फॉलो कर रहे हैं। इस फिल्म के दोनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: UK07 Rider के बेटे का नानी ने किया ग्रैंड वेलकम, रितिका हुईं इमोशनल
 

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड