अपडेटेड 13 August 2024 at 12:34 IST
BREAKING: भारत लौटे सबसे कम उम्र के ओलंपिक मेडलिस्ट अमन सहरावत, दिल्ली में गजब स्वागत- VIDEO
Wrestler Aman Sehrawat: पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले अमन सहरावत भारत लौट आए हैं।
- खेल समाचार
- 1 min read

Aman Sehrawat Arrives in India: पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले अमन सहरावत भारत लौट आए हैं। दिल्ली में अमन सहरावत का भव्य स्वागत किया गया और उनकी एक झलक पाने के लिए राजधानी में एयरपोर्ट के बाहर भाड़ी भीड़ दिखी।
21 वर्षीय अमन सहरावत ने पुरुषों के 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पेरिस ओलंपिक में भारत का परचम लहराया। इसके साथ ही अमन ओलंपिक में मेडल जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय एथलीट भी बने। इस मामले में उन्होंने स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को पीछे छोड़ा।
दिल्ली में अमन सहरावत का भव्य स्वागत
अमन सहरावत जब पेरिस ओलंपिक के लिए रवाना हुए थे तब उनके बारे में बहुत कम लोग जानते थे। अब जब वो कांस्य पदक जीतकर लौटे हैं तो उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ी और पुलिस को फैंस को रोकना मुश्किल होते दिखा। अमन पर फूलों की बरसात की गई और उन्हें माला पहनाया गया।
इसे भी पढ़ें: विनेश फोगाट के लिए 'ब्रह्मास्त्र' साबित होगा ये नियम! सिल्वर मिलने की उम्मीद बढ़ी, समझें कैसे
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 13 August 2024 at 12:25 IST