अपडेटेड 13 November 2023 at 13:29 IST

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को किया सस्पेंड तो BCCI पर बेतुका आरोप लगा रहे अर्जुन रणतुंगा, जानिए क्या है ICC का नियम

Sri Lanka Cricket Board पर ICC सस्पेंशन के बीच अर्जुन रणतुंगा ने BCCI के सचिव जय शाह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Follow : Google News Icon  
पूर्व श्रीलंकाई कप्तान अर्जुन रणतुंगा और BCCI के सचिव जय शाह- (PC- SLC/ANI)
पूर्व श्रीलंकाई कप्तान अर्जुन रणतुंगा और BCCI के सचिव जय शाह- (PC- SLC/ANI) | Image: self

Arjun Ranatunga Blaim on BCCI Secretary Jay Shah: भारत (India) की मेजबानी में हो रहे 2023 वर्ल्ड कप के बीच बड़ी खबर सामने आई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ओर से बैन किए गए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन अर्जुन रणतुंगा (Arjuna Ranatunga) ने बड़ा बयान दिया है, जिसने क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है। ICC के सख्त एक्शन से बौखलाए श्रीलंका के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन कप्तान अर्जुन रणतुंगा (Arjuna Ranatunga) ने BCCI और उसके सचिव जय शाह पर बड़े आरोप लगाए हैं।

खबर में आगे पढ़ें...

  • 2023 वर्ल्ड कप के बीच रणतुंगा के बयान ने मचाई सनसनी
  • रणतुंगा ने श्रीलंका बोर्ड पर ICC बैन के पीछे जय शाह का बताया हाथ
  • रणतुंगा ने अमित शाह को लेकर भी बोल दी बड़ी बात

अर्जुन रणतुंगा ने श्रीलंकाई मीडिया में दिए एक बयान में ICC के इस कदम के पीछे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह का हाथ होने का आरोप लगाया है। श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने आरोप लगाते हुए कहा-

जय शाह श्रीलंका क्रिकेट चला रहे हैं। जय शाह के दबाव के कारण श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड बर्बाद हो रहा है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड इस वक्त जो भी मुसीबतों का सामना कर रही है, उसके जिम्मेदार जय शाह ही हैं। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों और जय शाह के बीच संबंध के कारण BCCI ये सोच रहा है कि वो श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को रौंद सकता है और कंट्रोल कर सकते है। 

ICC की ओर से बैन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन अर्जुन रणतुंगा ने इस पूरे मामले में भारत के गृह मंत्री अमित शाह को भी घेरा है। उन्होंने कहा कि जय शाह सिर्फ अपने पिता अमित शाह के कारण ही शक्तिशाली हैं। 

क्या कहता है ICC का नियम?

बता दें ICC ने नियमों के तहत श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बैन किया है। श्रीलंकाई सरकार के क्रिकेट बोर्ड में दखल देने के बाद ICC ने ये कदम उठाया है। जब तक आईसीसी श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड पर से प्रतिबंध नहीं हटाता, श्रीलंका किसी भी ICC इवेंट में हिस्सा नहीं ले पाएगा। पिछले हफ्ते हुई ICC बोर्ड की बैठक में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को ICC सदस्यता से निलंबित करने का फैसला लिया गया। बतौर सदस्य श्रीलंका पर नियमों के उल्लंघन के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसमें बोर्ड के मामलों को स्वायत्तापूर्ण तरीकों से चलाना और ये सुनिश्चित करना है कि बोर्ड की कार्यप्रणाली, संचालन या क्रिकेट प्रशासन में सरकार की दखलअंदाजी न हो।  

Advertisement

वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद भंग किया गया बोर्ड 

बता दें कि मौजूदा 2023 वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका का प्रदर्शन बहुत बेकार रहा है। सेमीफाइनल में क्वालीफाई करना तो दूर उसे प्वॉइंटस टेबल पर नौवें नंबर पर रहते हुए अभियान समाप्त किया। श्रीलंका टीम के इस खराब प्रदर्शन को देखते हुए वहां की सरकार ने पूरी श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड को भंग कर दिया था और पूर्व श्रीलंकाई कप्तान अर्जुन रणतुंगा को नया चेयरमैन बनाया था, लेकिन ICC को ये बात नागवार गुजरी। क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में सरकारी दखलअंदाजी हुई तो ICC ने श्रीलंकाई बोर्ड को सस्पेंड कर दिया। बता दें कि श्रीलंका बीते चार सालों में ICC द्वारा सस्पेंड होने वाला दूसरा देश बना है। इससे पहले 2019 में जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड पर प्रतिबंध लगा था। 

ये भी पढ़ें- Fact Check: ग्लेन मैक्सवेल ने छुए सचिन के पैर? जानें क्या है वायरल दावे की असलियत

Advertisement

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 13 November 2023 at 13:08 IST