अपडेटेड 25 October 2023 at 21:23 IST

IND vs ENG: टीम इंडिया का ब्रेक ओवर, इंग्लैंड मुकाबले के पहले लखनऊ पहुंची रोहित एंड कंपनी

Indian Cricket Team: इंग्लैंड से मुकाबले से पहले टीम इंडिया कुछ दिनों के लिए ब्रेक पर थी लेकिन अब टीम इंडिया अपने अगले मुकाबले के लिए लखनऊ पहुंच गई है। 

Follow : Google News Icon  
X/ @AHindinews
Team India, India cricket Team in Lucknow
X/ @AHindinews Team India, India cricket Team in Lucknow | Image: self

IND vs ENG: वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का सफर अभी तक शानदार रहा है। टीम इंडिया का पिछला मुकाबला धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया था। न्यूजीलैंड पर जीत के बाद से टीम इंडिया का अगला मुकाबला 29 नवंबर को इंग्लैंड के साथ होना है। इंग्लैंड से मुकाबले से पहले टीम इंडिया कुछ दिनों के लिए ब्रेक पर थी लेकिन अब टीम इंडिया अपने अगले मुकाबले के लिए लखनऊ पहुंच गई है। 

खबर से जुड़ी तीन अहम बातें...

  • विश्व कप 2023 में 29 नवंबर को भारत-इंग्लैंड का मुकाबला 
  • न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद कुछ दिनों का था ब्रेक 
  • इंग्लैंड से भिड़ंत के लिए लखनऊ पहुंची रोहित शर्मा एंड कंपनी  

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराते हुए 20 साल के जीत के सूखे को खत्म किया। न्यूजीलैंड को हराने के बाद से टीम इंडिया कुछ दिनों के लिए ब्रेक पर थी लेकिन टीम इंडिया इंग्लैंड से अगले मुकाबले से पहले लखनऊ पहुंच गई है। एएनआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया जिसमें सारी टीम इंडिया लखनऊ पहुंची दिख रही है। 

बात करें विश्व कप 2023 में भारत के सफर की तो विश्व कप 2023 में भारत अभी तक अजेय रहा है। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में अभी तक पांच मुकाबले खेले हैं और पांचों मुकाबलों में भारत को जीत हासिल हुई है। भारत का छठवां और अगला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ है।

हार्दिक पांड्या की चोट पर आया अपडेट 

इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की चोट पर अपडेट आया है और वे इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले नही खेलेंगे। ऐसे में हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में एक बार फिर से सूर्यकुमार यादव को मौका मिल सकता है। कप्तान रोहित शर्मा ईशान किशन के नाम पर भी प्लेइंग इलेवन के लिए विचार कर सकते हैं।    

Advertisement

यह भी पढ़ें- दिल्ली में Glenn Maxwell की आंधी में तबाह हुआ नीदरलैंड, जड़ दिया वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक
 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 25 October 2023 at 21:23 IST