अपडेटेड 14 April 2023 at 09:41 IST
"पंजाबी पुत्तर" Shubman Gill ने तोड़ा Punjab Kings के जीत का सपना, आईपीएल में लगाई 16वीं फिफ्टी
पंजाब में जन्में और इसी राज्य के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले Shubman Gill ही Punjab Kings की हार की वजह बने।
- खेल समाचार
- 2 min read

आईपीएल के 18वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने थीं। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल ने अहम और मैच जिताऊ पारी खेली। शुभमन गिल ने मैच के शुरु से लेकर आखिरी ओवर तक अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। गिल पंजाब से हैं और गुरुवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स को ही 6 विकेट से हार दिया। पंजाब में जन्में और इसी राज्य के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले गिल ही पंजाब किंग्स की हार की वजह बने।
154 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात को शुभमन गिल ने रिद्धिमान साहा के साथ तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने 48 रन की पार्टनरशिप की। गिल ने फिर IPL करियर की 16वीं फिफ्टी लगाकर अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचाया। गुजरात को आखिरी 6 गेदों में 7 रन की जरूरत थी। पहली बॉल पर सिंगल आया, शुभमन गिल दूसरी गेंद पर बोल्ड हो गए। तीसरी और चौथी गेंद पर एक-एक रन आया। 2 गेंदों में 4 रन की जरूरत थी, यहां राहुल तेवतिया ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी।
ये शुभमन गिल के IPL करियर का 16वां अर्धशतक रहा और इसे उन्होंने इसे 40 गेंदों में पूरा किया। गिल ने मैच की शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए विरोधी गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। गिल ने टीम को शानदार शुरुआत देते हुए लक्ष्य तक पहुंचाने में बड़ी और अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पारी में 136.73 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंद में शानदार 67 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का भी जमाया। गिल ने पहले विकेट के लिए साथी खिलाड़ी रिद्धिमान साहा के साथ मिलकर 28 गेंद में 48 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।
Advertisement
शुभमन गिल ने साई सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी कर पारी को आगे बढ़ाया। इन दोनों ने धीमी बल्लेबाजी की, लेकिन विकेट बचाकर रखे और रन गति भी बहुत कम नहीं होने दी। साई सुदर्शन 20 गेंद में 19 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या भी 11 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो गए।
गिल का आईपीएल करियर
23 साल के गिल ने IPL में 2018 से लेकर 2023 तक अब तक 77 मैच खेले हैं। 74 पारियों में उन्होंने 35.52 की औसत और 126.24 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,016 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका उच्चतम स्कोर 96 रन का है। गिल लीग में 202 चौके और 50 छक्के भी जमा चुके हैं। वह IPL में GT की ओर से सबसे अधिक रन (666) बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 14 April 2023 at 09:41 IST