अपडेटेड 2 February 2025 at 21:06 IST

INDvsENG: भारत ने इंग्लैंड को दिया 248 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी शतकीय पारी; गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

INDvsENG: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवर में 247 रन बनाकर अंग्रेजों के सामने 248 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।

Follow : Google News Icon  
Abhishek Sharma played a stormy century innings
Abhishek Sharma played a stormy century innings | Image: @BCCI

INDvsENG: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5वें और आखिरी टी20 मुकाबले में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवर में 247 रन बनाकर अंग्रेजों के सामने 248 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जिसका फायदा भारतीय बल्लेबाजों को हुआ। भारत पहले ही श्रृंखला में 3-1 की अजेय बढ़त बना चुका है।

भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों पर ताबड़तोड़ शतक जमाया। वो टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जमाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। उन्होंने संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 40 गेंदों पर सेंचुरी जमाई थी। अभिषेक ने 11वें ओवर में ब्रायडन कार्स के खिलाफ एक रन चुराकर अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक पूरा किया। उन्होंने शतक तक पहुंचने के दौरान अपनी पारी में पांच चौके और 10 छक्के जड़े। अभिषेक शर्मा ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 13 छक्के और सात चौके जड़े। शिवम दुबे ने भी 13 गेंद में 30 रन बनाये।

भारत के रोहित शर्मा के नाम है सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड

भारत के लिए इस प्रारूप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 2017 में 35 गेंद में शतक पूरा किया था। उन्होंने इस मैच में 43 गेंद में 118 रन की पारी खेली थी। भारत ने इस मैच को 88 रन से जीता था।

Advertisement

सहिल चौहान के नाम है टी20 में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड एस्टोनिया के सहिल चौहान के नाम है जिन्होंने सइप्रस के खिलाफ पिछले साल सिर्फ 27 गेंद में सैंकड़ा पूरा किया था। टेस्ट खेलने वालों टीमों के बीच मुकाबले में सबसे तेज टी20 शतक का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से रोहित और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर के नाम है। मिलर ने भी बांग्लादेश के खिलाफ 2017 में 35 गेंद में शतक पूरा किया था।

Advertisement

इनपुट- (पीटीआई)

इसे भी पढ़ें: IND vs ENG 5th T20: अभिषेक शर्मा ने ठोक दिया T20 का दूसरा सबसे तेज शतक

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 2 February 2025 at 20:58 IST