अपडेटेड 19 February 2024 at 23:53 IST

एशियाई इंडोर चैंपियनशिप में भारत की धाक, गुलवीर सिंह ने 3000 मीटर में जीता गोल्ड मेडल

भारत ने एशियाई इंडोर चैंपियनशिप में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने 3000 मीटर स्प्रिंट में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है।

Follow : Google News Icon  
Indian Athlete Gulveer Singh
भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह | Image: X

Gulveer Singh won 3000m gold medal in Asian Indoor Championship: खेलों की दुनिया में भारत लगातार परचम लहरा रहा है। भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने एशियाई इंडोर चैंपियनशिप में 3000 मीटर स्प्रिंट में गोल्ड मेडल जीता है। 

गुलवीर ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन सोमवार को 3000 मीटर की दौड़ जीतकर एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को चौथा गोल्ड मेडल दिलाया। 

गुलवीर ने 8 मिनट 07.48 सेकेंड का समय लेकर शीर्ष स्थान हासिल किया। किर्गिस्तान के केनेशबेकोव नूरसुल्तान (8:08.85) और ईरान के जलील नासेरी (8:09.39) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता। इससे पहले दिन में अंकिता ने महिलाओं की 3000 मीटर दौड़ में 9:26.22 के समय के साथ रजत पदक जीता।

गुलवीर से पहले शनिवार को तेजिंदर पाल सिंह तूर ने गोला फेंक, ज्योति याराजी ने 100 मीटर बाधा दौड़ और हरमिलन बैंस ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। भारत ने इस तरह से प्रतियोगिता में चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।

Advertisement

ये भी पढ़ें- अनुश अग्रवाल ने घुड़सवारी में भारत के लिए पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किया

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 19 February 2024 at 23:53 IST