अपडेटेड 18 February 2024 at 15:51 IST

Yashasvi Jaiswal Record: जायसवाल नहीं बवाल है... अंग्रेजों को इतना मारा, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ा। इस दोहरे शतक के साथ ही यशस्वी ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

Follow : Google News Icon  
Yashasvi Jaiswal Records
Yashasvi Jaiswal Records | Image: BCCI

IND vs ENG 3rd Test Match: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है। आज इस टेस्ट मुकाबले का चौथा दिन है। तीसरे टेस्ट के चौथे दिन यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ दिया। इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी दोहरा शतक लगा था।

विशाखापट्टनम और अब राजकोट में यशस्वी जायसवाल ने लगातार दोहरा शतक लगाया। इंग्लैंड के गेंदबाजों की उन्होंने जमकर क्लास लगाई और इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई।  

एक टेस्ट सीरीज में दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज

यशस्वी जायसवाल ने 231 गेंदों में 14 चौके और 10 छक्कों की मदद से अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक पूरा किया। इस दोहरे शतक तक उनका स्ट्राइक रेट 86.58 था, जो दर्शाता है कि वे किस गति से बल्लेबाजी कर रहे थे। जायसवाल एक टेस्ट सीरीज में दो दोहरे शतक जड़ने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले वीनू मांकड ने 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ और विराट कोहली ने 2018 में श्रीलंका के खिलाफ ये कमाल किया था। इसके अलावा लगातार दो टेस्ट मैचों में दो दोहरे शतक जड़ने वाले वे भारत के तीसरे खिलाड़ी हैं, क्योंकि विनोद कांबली ने 1992/93 में इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैचों में शतक जड़े थे।

Yashasvi Jaiswal: BCCI

WTC में दो दोहरे शतक

भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 2 शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल भारत के दूसरे खिलाड़ी हैं। अभी तक मयंक अग्रवाल ने ये ही ये कमाल किया था। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने एक-एक दोहरा शतक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में ठोका है।

Advertisement
Yashasvi Jaiswal: BCCI

छक्कों का विश्व रिकॉर्ड

यशस्वी जायसवाल टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक विश्व रिकॉर्ड भी बनाने में सफल हुए हैं। वे एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वे अब तक तीन मैचों में 20 छक्के इंग्लैंड के खिलाफ जड़ चुके हैं और अभी दो मैच इस सीरीज के बाकी हैं। अभी तक ये रिकॉर्ड भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज था। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक सीरीज में 19 छक्के जड़े थे। वे एक मैच में सबसे ज्यादा 12 छक्के जड़ने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वसीम अकरम ने भी 12 छक्के एक टेस्ट पारी में जड़े थे।

Yashasvi Jaiswal: BCCI

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने यशस्वी

यशस्वी जायसवाल एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्का मारने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा छक्का उनका पारी में 9वां छक्का था। इसके साथ ही उन्होने मयंक अग्रवाल और नवजोत सिंह सिद्धू को पीछे छोड़ दिया। दोनों ने एक पारी में 8-8 छक्के मारे थे।

Advertisement

भारत के लिए एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक छक्के

  • 10- यशस्वी जयसवाल vs इंग्लैंड, राजकोट 2024 *
  • 8- नवजोत सिद्धू vs श्रीलंका, लखनऊ 1994
  • 8- मयंक अग्रवाल vs बांग्लादेश, इंदौर 2019
Yashasvi Jaiswal: BCCI

सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड तोड़ा

यशस्वी ने एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के मारने का भारतीय रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। एंडरसन के खिलाफ तीसरा छक्का उनका सीरीज में 20वां छक्का था। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था। रोहित ने 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 19 छक्के मारे थे।

भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक छक्के

  • 20 यशस्वी जयसवाल vs इंग्लैंड, 2024*
  • 19 रोहित शर्मा vs साउथ अफ्रीका, 2019
  • 14 हरभजन सिंह vs न्यूजीलैंड, 2010
  • 11 नवजोत सिद्धू vs श्रीलंका, 1994 
     

यह भी पढ़ें- Yashasvi Jaiswal: इंग्लैंड को जिस पर सबसे ज्यादा नाज, यशस्वी ने हैट्रिक सिक्स मारकर किया बर्बाद! - Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 18 February 2024 at 15:51 IST