अपडेटेड 23 November 2021 at 13:35 IST
विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के कमेंट का Instagram पर दिया मजेदार जवाब, पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी
विराट कोहली ने बिल्ली के साथ की इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
- खेल समाचार
- 2 min read

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के अभी से ही प्रैक्टिस कर रहे हैं। विराट इन दिनों मुंबई स्थित क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में प्रैक्टिस कर रहे हैं। प्रैक्टिस के बीच कप्तान कोहली मस्ती भी कर रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करके दी। उन्होंने प्रैक्टिस के दौरान की 'बिल्ली' के साथ बिताए गए पल की तस्वीर शेयर की है। विराट कोहली की इस तस्वीर पर उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने कमेंट किया तो विराट ने उन्हें मजेदार जवाब दिया।
विराट कोहली ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्हें स्टेडियम के बीच एक कुर्सी पर अपनी गोद में एक बिल्ली के साथ बैठे हुए देखा जा सकता है।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा कि "प्रैक्टिस के दौरान एक कूल बिल्ली से नमस्ते।'' उनकी इस तस्वीर पर उनके फैंस और कई मशहूर हस्तियां कमेंट कर रही हैं।
इसी कड़ी में विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी पोस्ट पर कमेंट किया है। अनुष्का शर्मा ने कमेंट में लिखा कि 'हैलो बिल्ली', तो वहीं अनुष्का शर्मा के इस कमेंट पर विराट कोहली ने मजेदार जवाब देते हुए लिखा कि "दिल्ली का लौंडा (लड़का) और मुंबई की बिली।"
Advertisement
बता दें कि विराट कोहली के इस पोस्ट पर दानिश सैत, राहुल नारायण कनाल, गणेश वनारे, राहल चौधरी समेत अन्य इस पोस्ट पर कमेंट पर कमेंट किया है। कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में दिल की इमोजी को शेयर कर कोहली के प्रति अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। विराट कोहली के इस पोस्ट को खबर लिखे जाने तक 31 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, वहीं हजारों लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट भी किया है।
इसे भी पढ़ें: विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा को बताया 'रॉक', शेयर की क्यूट एक्सप्रेशन वाली सेल्फी
Advertisement
गौरलतब है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन दिंसबर को दूसरा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली भी खेलते हुए नजर आएंगे।
Published By : Ritesh Mishra
पब्लिश्ड 23 November 2021 at 13:35 IST
