अपडेटेड 3 February 2025 at 14:15 IST
SA20: एमआई केपटाउन ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को 95 रन से हराया
एमआई केपटाउन ने अपने घरेलू मैदान न्यूलैंड्स में विजय अभियान जारी रखते हुए प्रिटोरिया कैपिटल्स को 95 रन से हरा दिया।
- खेल समाचार
- 2 min read

एमआई केपटाउन ने अपने घरेलू मैदान न्यूलैंड्स में विजय अभियान जारी रखते हुए प्रिटोरिया कैपिटल्स को 95 रन से शिकस्त देकर एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की। एमआई केपटाउन की यह घरेलू मैदान पर लगातार पांचवीं जीत है जिससे उसने बोनस अंक हासिल करके अपने कुल अंक की संख्या 35 पहुंचाई जो लीग चरण का रिकॉर्ड है।
एमआई केपटाउन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 201 रन बनाए और इसके बाद कैपिटल्स को 106 रन पर आउट कर दिया। सेदिकुल्लाह अटल और कॉनर एस्टरहुइज़न की नई सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी करके एमआई केपटाउन को शानदार शुरुआत दिलाई।
बाएं हाथ के बल्लेबाज सेदिकुल्लाह ने 46 गेंदों में 77 रन बनाए जिसमें चार चौके और छह छक्के शामिल हैं। एस्टरहुइज़न ने 43 गेंदों में 69 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके और तीन छक्के शामिल हैं। इन दोनों के अलावा डेलानो पोटगिएटर ने 15 गेंदों में 26 रन का योगदान दिया।
Advertisement
इसके बाद एमआई केपटाउन के स्पिनरों ने अपना कमाल दिखाया। उसकी तरफ से ऑफ स्पिनर डेन पीड्ट ने 28 रन देकर तीन, लेग स्पिनर थॉमस काबर ने 21 रन देकर तीन और बाएं हाथ के स्पिनर जॉर्ज लिंडे ने 11 रन देकर दो विकेट लिए। इस तरह से इन तीनों स्पिनर ने 60 रन देकर आठ विकेट लेकर कैपिटल्स को 14 ओवरों में सिर्फ 106 रन पर आउट करने में अहम भूमिका निभाई।
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 3 February 2025 at 14:15 IST