sb.scorecardresearch

Published 22:40 IST, December 18th 2024

Shahid Afridi: 47 की उम्र में अफरीदी के घर आई खुशियां, नन्ही परी ने रखा कदम तो लगा बधाइयों का तांता

Shahid Afridi: 47 साल के पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के घर एक बार फिर से किलकारी गूंजी है। चार महीने पहले ही शाहिद अफरीदी नाना बनें थे।

Reported by: Shubhamvada Pandey
Follow: Google News Icon
  • share
Shahid Afridi
Shahid Afridi | Image: Instagram

Shahid Afridi: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के आंगन में एक बार फिर से खुशियों ने दस्तक दी है। शाहिद अफरीदी के घर में किलकारियां गूंजी हैं। 47 साल के पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के घर में छोटी बच्ची ने जन्म लिया है। ये खुशखबरी 
उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस से शेयर की। चार महीने पहले ही वे नाना बने थे।

शाहिद अफरीदी चार महीने पहले नाना बने थे जब उनकी बेटी अंशा ने बेटे को जन्म दिया था। अंशा पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहीन अफरीदी की पत्नी है। इस बार शाहिद अफरीदी की दूसरी बेटी अक्सा मां बनी हैं। अफरीदी ने इंस्टाग्राम पर नातिन के पैरों की तस्वीरें शेयर की है।

शाहिद अफरीदी की पांच बेटियां हैं

शाहिद ने पोस्ट में फैंस से भी खास अपील की। उन्होंने लिखा, ‘अलहमदुलिल्लाह, अल्लाह ने अक्सा और नसीर को खूबसूरत बेटी आयरा से नवाजा है। बेटियां अल्लाह की दया का रूप है और अनमोल आशीर्वाद है। हमें अपनी दुआ में शामिल करें।’ पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की पांच बेटियां हैं। जिनका नाम अक्सा, अंशा, अजवा, अस्मारा और अरवा है। अक्सा शाहिद अफरीदी की सबसे बड़ी बेटी हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर क्या बोले थे शाहिद अफरीदी?

कुछ समय पहले चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा था कि 'पाकिस्तान क्रिकेट को मजबूत और आत्मनिर्भर होने के साथ सैद्धांतिक फैसले लेने चाहिए। भारत अगर पाकिस्तान में आकर नहीं खेल सकता है तो हमारे लिए भारत में जाकर खेलने का कोई कारण नहीं है।' हालांकि अब चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पीसीबी हाइब्रिड मॉडल के तहत मैच करवाने को तैयार हो गया था।

ये भी पढ़ें-'अश्विन को BCCI-कोच ने राजनीति का शिकार बनाया', रिटायरमेंट को लेकर गौतम गंभीर पर फैंस का फूटा गुस्सा

Updated 22:40 IST, December 18th 2024