अपडेटेड 16 October 2024 at 23:22 IST

IPL से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा दांव, भारत को विश्व विजेता बनाने वाले कोच को दी ये जिम्मेदारी

भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे बुधवार को इसी भूमिका में फिर से पांच बार की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) चैंपियन मुंबई इंडियंस से जुड़ गए।

Follow : Google News Icon  
Mumbai Indians
Mumbai Indians | Image: BCCI

Mumbai Indians New Bowling Coach: भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे बुधवार को इसी भूमिका में फिर से पांच बार की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) चैंपियन मुंबई इंडियंस से जुड़ गए।

भारतीय टीम के साथ उनका गेंदबाजी कोच के तौर पर कार्यकाल इस साल भारत के टी20 विश्व कप जीतने के बाद जून में समाप्त हुआ था।

मुंबई इंडियंस ने कहा कि म्हाम्ब्रे (52 वर्ष) गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा और मुख्य कोच महेला जयवर्धने के साथ काम करेंगे। जयवर्धने दो साल के अंतराल बाद फिर से मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। म्हाम्ब्रे इससे पहले मुंबई इंडियंस के साथ काम कर चुके हैं जब फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2013 में और चैम्पियंस लीग टी20 में 2011 और 2013 में खिताब जीता था।

मुंबई इंडिंयस ने सोमवार को जयवर्धने को मुख्य कोच के तौर पर फिर से अपनी टीम में शामिल किया था, जिन्होंने 2017 से 2022 के बीच टीम को अपने मार्गदर्शन में तीन खिताब दिलाए थे। 5 बार की IPL विजेता मुंबई इंडियंस ने कुछ दिन पहले अपना हेड कोच भी बदला है। मार्क बाउचर की जगह महेला जयवर्धने को हेड कोच बनाया गया है, जो पहले भी ये जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें- दिल्ली कैपिटल्स पंत समेत इन तीन खिलाड़ियों को करेगी रिटेन! हेड कोच की दौड़ में ये नाम आगे

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 16 October 2024 at 23:22 IST