अपडेटेड 8 September 2023 at 12:04 IST
MS Dhoni के दीवाने निकले डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका में माही संग खेला गोल्फ, VIDEO मिनटों में वायरल
MS Dhoni: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप संग गोल्फ खेलते दिखे धोनी, माही का ये अंदाज देख गदगद हुए फैंस,सोशल मीडिया पर वीडियो मचा रहा धमाल
- खेल समाचार
- 2 min read

MS Dhoni Playing Golf with Donald Trump: कभी कार रेसिंग, कभी टेनिस तो कभी गोल्फ... धोनी है तो मुमकिन है। धोनी खेलते तो क्रिकेट हैं पर उसके अलावा भी धोनी को कई स्पोर्ट्स बहुत पसंद है।
हाल ही में धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में धोनी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ दिखाई दे रहे हैं।
खबर से जुड़ी तीन अहम बातें...
- धोनी का सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल
- वायरल वीडियो में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी
- सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा ये वीडियो
इस वायरल वीडियो में धोनी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते दिख रहे हैं। ये वीडियो अमेरिका का है। धोनी को क्रिकेट के अलावा फुटबॉल, टेनिस आदि खेलों का भी बहुत शौक है। सोशल मीडिया पर लोग धोनी का ये वीडियो खूब पसंद कर रहे हैं।
कुछ ही दिन पहले धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। धोनी इस वीडियो में विंटेज अंदाज में नजर आ रहे थे। इसमें वे टेनिस के राइजिंग स्टार कार्लोस अल्काराज का क्वार्टर फाइनल का मुकाबला देख रहे थे। धोनी के इस लुक और इस वीडियो को लोगों ने जमकर पसंद किया था।
Advertisement
धोनी के क्रिकेट करियर की बात करें तो, उन्होंने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। धोनी क्रिकेट जगत के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताई हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीता है। धोनी फिलहाल बस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलते हुए नजर आते हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2023 आईपीएल खिताब अपने नाम किया था।
यह भी पढ़ें- IND Vs PAK: तो क्या रोहित-कोहली को लगता है पाक गेंदबाजों से डर? शोएब अख्तर ने मैच से पहले दिया बड़ा बयान
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 8 September 2023 at 12:04 IST