अपडेटेड 26 February 2025 at 16:04 IST
Chanakya Niti: इन लोगों से जरूर करें दोस्ती, सफलता चूमेगी आपके कदम
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के माध्यम से बताया है कि किन लोगों से दोस्ती रखना अच्छा माना जाता है। जानते हैं इसके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य न केवल एक कुशल रणनीतिकार थे बल्कि राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री भी थे। उनकी शिक्षा और उनका अनुभव दोनों ही हमें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं। बता दें कि आचार्य चाणक्य की नीतियों ने हमें यह बताया है कि ऐसे कौन से लोग हैं, जिनसे दोस्ती करने पर इंसान कभी भी असफल नहीं होता बल्कि वह सफलता को हासिल करता है।
ऐसे में इन दोस्तों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन लोगों से दोस्ती सबसे अच्छी होती है। पढ़ते हैं आगे...
इन लोगों से दोस्ती अच्छी
- आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग आलसी और दूसरों पर निर्भर रहते ।हैं ऐसे लोगों से कभी भी मित्रता नहीं करनी चाहिए। लेकिन यदि आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिल जाए जो हर वक्त ऊर्जा से भरपूर है और खुद में पूर्ण नहीं है तो ऐसे लोगों की दोस्ती आपको भी आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करती है। ऐसे लोग हमेशा मेहनती और आत्म निर्भर होते हैं।
- आचार्य चाणक्य के अनुसार जो एक अच्छा दोस्त होगा वह कभी भी आपका बुरा नहीं सोचेगा। वहीं आपको कभी पीछे करने की कोशिश नहीं करेगा। हमेशा आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। इसके अलावा अच्छा दोस्त आपकी हर चीज में मदद कर सकता है। ऐसे में हमेशा दूरदर्शन व्यक्ति से ही दोस्ती करें।
- आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिस व्यक्ति की सोच सकारात्मक होती है यानी जो नकारात्मक सोच नहीं रखता है और नकारात्मकता नहीं फैलाता है। ऐसे लोगों से भी हमेशा दोस्ती रखनी चाहिए। बता दें कि नकारात्मक सोच पहले आपकी सफलता के रास्ते आ सकती है। ऐसे में हमेशा सकारात्मक सोच वालों के साथ रहें। जितना हो सके उतना सकारात्मक सोच, ईमानदार, भरोसमंद लोगों से दोस्ती करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 26 February 2025 at 16:04 IST