अपडेटेड 18 August 2023 at 10:20 IST
Why Get Married: पुरुष क्यों करते हैं शादी? ये है असली कारण, लड़कियां जानकर हो जाएंगी हैरान
शादी करना लोगों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा होता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा की लड़के शादी क्यों करते हैं? नहीं तो चलिए आज आपको इसके बारे में बताते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Ladke Kyo Shadi Karte Hai: लड़का हो या फिर लड़की हर किसी की जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल शादी होता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि शादी करना जरुरी क्यों होता है? पुरुष शादी क्यों करते हैं? कुछ लोगों के दिमाग में आता है कि अपने शारीरिक जरूरतों को पूरा करने के लिए आदमी विवाह के बंधन में बंधते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। पति और पत्नी के बीच का रिश्ता सिर्फ शारीरिक संबंधों पर नहीं टिका होता बल्कि कई सारी ऐसी वजहें जिसके लिए एक लड़का शादी करता है। जो लड़कियों को हैरत में भी डाल सकती है आइए शादी के असली कारणों के बारे में जानें।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- पुरुष शादी क्यों करते हैं?
- शादी करने से पुरुषों को होते हैं ये फायदे
पुरुष शादी क्यों करते हैं?
एक लड़के के शादी के करने के पीछे कोई भी वजह हो सकती है। किसी का सपना हो सकता है, किसी पर फैमिली का प्रेशर, तो कोई अपनी शारीरिक जरूरतों को पूरा करने के लिए भी कर सकता है, लेकिन हर लड़के के शादी करने के पीछे कुछ वजहें कॉमन देखने को मिलती है जो हर पुरुष के शादी करने की असली वजह होती है। ऐसे में हम आपको एक्सपर्ट्स की राय के आधार पर बताते हैं कि किन वजहों से शादी जरूरी हो जाती है।
शादी करने से पुरुषों को होते हैं ये फायदे
समाज के लिए
जिस समाज में हम सभी लोग रहते हैं यहां कुछ रूल बनाएं गए है जिसमें शादी भी एक है। ऐसे में चाहे आपका मन हो या फिर न हो लेकिन समाज की आशाओं को पूरा करने के लिए शादी करनी ही पड़ती है।
Advertisement
लड़की से काम कराने के लिए
ये वजह थोड़ी हैरान करने वाली जरूर है लेकिन ये सच भी है। लड़कों के शादी करने के पीछे एक कारण ये भी होता है खासकर उन लड़को के लिए जो अपने घर परिवार से दूर रहते हैं और जिन्हें अपने घर का सारा काम खुद करना पड़ता है। ऐसे में वो शादी करना बेस्ट ऑप्शन समझते हैं।
साथी की इच्छा
कई बार लड़के एक खूबसूरत साथी के लिए भी शादी करते हैं। ये सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन ये सच है ऊपर से सख्त नजर आने वाले पुरुषों को भी किसी ऐसे की जरूरत होती है, कोई ऐसा हमसफर जो जिंदगी भर उनके साथ चल सके।
Advertisement
प्यार के लिए
पुरुषों के शादी करने के पीछे प्यार एक बहुत बड़ी वजह होती है। आज के समय में लगभग सभी लड़के गर्लफ्रेंड बनाते हैं और जिस लड़की से उन्हें प्यार हो जाता है वे जिंदगीभर उस लड़की के साथ बिताना चाहते हैं उसका प्यार पाना चाहते हैं। इसलिए भी लड़के शादी करते हैं।
फैमिली प्रेशर
हालांकि, कई बार लड़के फैमिली के प्रेशर में भी शादी कर लेते हैं। लड़के जब अपनी लाइफ में पढ़ाई लिखाई के जॉब करते हुए अपनी सेटल हो जाते हैं तब परिवार वाले उस पर अपनी फैमिली को आगे बढ़ाने का दबाव बनाने लगते हैं। जिसके चलते ना चाहते हुए भी लड़कों को शादी करनी पड़ती है।
फिजिकल जरूरतों को पूरा करने के लिए
इस बात को कोई भी नजरअंदाज नहीं कर सकता है कि शादी करने की एक वजह पुरुषों की शारीरिक जरूरत भी है। ज्यादातर लड़के अपनी इसी जरूरत को पूरा करने के लिए शादी करते हैं।
पैसों की बचत के लिए
एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंगल मर्द के मुकाबले शादीशुदा अधिक कमाते हैं और बचत भी ज्यादा कर लेते हैं।
यह भी पढ़ें... Shukrawar Ke Upay: आर्थिक तंगी से हो गया है बुरा हाल? शुक्रवार की रात करें ये गुप्त उपाय
जिम्मेदारी के लिए
कई बार मां-बाप बेटे को जिम्मेदार बनाने के लिए भी उनकी शादी करवा देते हैं। दरअसल, शादी के बाद लड़के ज्यादा जिम्मेदार हो जाते हैं। उनका बचपना कम हो जाता है और वे बेहद परिपक्व नजर आने लगते हैं। वे अपनी जिम्मेदारियों से वाकिफ होने लगते है और उन्हें रिश्तों की फिक्र होने लगती है। हालांकि, इसके आलावा भी कई वजहें है जिसकी वजह से पुरुष शादी करते हैं।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 18 August 2023 at 10:14 IST