अपडेटेड 10 July 2024 at 23:19 IST
Weak Liver Symptoms: लिवर ठीक से काम कर रहा है या नहीं? ऐसे करें पहचान
Weak liver symptoms in hindi: क्या आपका लिवर सही से काम कर रहा है या नहीं? अगर नहीं, तो इन संकेतों से पहचान करें। जानते हैं आगे...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Weak liver symptoms: हमारे शरीर में कई ऐसे अंग हैं जो बेहद ही जरूरी और महत्वपूर्ण हैं। अगर उन अंगों को कुछ हो जाए तो इससे व्यक्ति को दर्दनाक स्थिति का सामना करना पड़ता है। बता दें कि गलत खान-पान और खराब जीवनशैली में लोगों को पता होना चाहिए कि उनका लिवर सही से कम कर रहा है या नहीं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति का लिवर काम कर रहा है या नहीं (Liver sahi se kaam kr rha hai ya nahi?)। जानते हैं इन संकेतों के बारे में…
आपका लिवर सही से काम कर रहा है या नहीं?
- जब किसी व्यक्ति का लिवर सही से काम नहीं करता तो उसे हल्का-हल्का बुखार होने लगता है और कमजोरी महसूस हो सकती है। इससे अलग पैरों में सूजन, आंखों में सूजन, पीलापन और यूरिन में पीलापन जैसे समस्या का भी व्यक्ति सामना कर सकता है।
- व्यक्ति को लिवर की परेशानी में पेट फूलने जैसी समस्या भी हो सकती है ऐसे में अगर लंबे समय से पेट फूल रहा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- लिवर में गड़बड़ी होने पर व्यक्ति को आंखों में पीलापन, स्टूल में ब्लड, खून की उल्टी आदि समस्या हो सकती है।
- लिवर खराब होने पर पेट में पानी भरा महसूस हो सकता है वहीं व्यक्ति को पेट भरा हुआ महसूस हो सकता है।
- लिवर गड़बड़ होने पर व्यक्ति को थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
अपने लिवर का ख्याल रखें
- चीनी की मात्रा कम करें।
- नमक कम मात्रा में खाएं।
- शराब का सेवन न करें।
- अपना वेट कंट्रोल करके रखें।
- नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।
- व्यक्ति को संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए।
नोट - ऊपर बताए गए प्वॉइंट से पता चलता है कि आपका लिवर सही से काम कर रहा है या नहीं इससे जुड़े संकेत आपको नजर आ सकते हैं। ऐसे में लक्षणों की पहचान करके एक्सपर्ट की सलाह जरूर करें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 10 July 2024 at 23:13 IST