अपडेटेड 3 November 2024 at 16:19 IST
Samosa Recipe: घर पर इन 5 आसान स्टेप्स से बनाएं समोसा, जान लें आसान विधि
Samosa Bnane ki vidhi: यदि आप घर पर रहकर समोसा बनाना चाहते हैं तो यहां दिए गए स्टेप्स आपके काम आ सकते हैं। जानते हैं इनके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Samosa kaise bnanye: अक्सर लोगों को बाहर के खाने का चस्का लग जाता है। लेकिन बाहर का खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे में यदि आप घर पर रहकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो आप समोसा बना सकते हैं। घर पर यहां दिए गए कुछ आसान से तरीके समोसा आसानी से बनवा सकते हैं।
आज का हमारा लेख इन्हीं स्टेप्स पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप घर पर रहकर आसानी से कैसे समोसा बना सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
घर पर समोसा कैसे बनाएं?
- समोसा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कप मैदा लें और उसे गेहूं के आटे की तरह गूंथ लें। ऐसे में गूंथते वक्त आप इसमें अजवाइन, नमक भी मिलाएं। अब अच्छे से मसल कर गूंथ ले और इसमें तेल भी मिलाएं। बता दें कि तेल मिलाने से समोसे के आटे में पपड़ी नहीं बनती है। अब आप इसके अलावा ध्यान रखें कि समोसे का आटा थोड़ा सख्त होता है। अब 20 मिनट तक समोसे के आटे को ढक कर रख दें।
- अब आप एक कढ़ाई में दो टीस्पून लें और उसमें जीरा डालें। इसके साथ-साथ धनिया, सौंफ, चुटकी भर हींग डालकर कटी हुई अदरक और हरी मिर्च डालें। अब एक कप उबालकर मटर डालकर हल्का सा भून लें। इसके बाद आप मिर्च, धनिया, पाउडर, जीरा पाउडर, आमचूर पाउडर, गरम मसाला, काली मिर्च, नमक को मिलाएं और उबले हुए आलू भी मिला लें।
- अब मिश्रण को अच्छे से भून कर इसमें आप काजू, किशमिश, धनिया आदि भी मिला सकते हैं। हालांकि यह ऑप्शनल है। अब आप मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद आटा लेकर चकले में तेल लगाएं और अंडे की तरह बॉल बनाकर उसे दो बराबर भागों में काट लें।
- अब बेलन से बेल कर कॉर्न की शेप देकर उसमें आलू के मसाले को भरें। फिर कोनों में पानी लगाकर समोसे की शेप देकर उसे बंद कर लें। अब आप इसी तरह से बाकी समोसे तैयार कर लें।
- अब आप गर्म कढ़ाई करके उसमें तेल डालें। अब गरम-गरम तेल की कढ़ाई में समोसे को अच्छे से तलें। इसके बाद हरी चटनी और लाल चटनी के साथ सर्व करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 3 November 2024 at 16:19 IST