अपडेटेड 18 August 2023 at 15:28 IST

Honey Garlic: खाली पेट इस तरह करें शहद और लहसुन का सेवन, सेहत को मिलेंग जबरदस्त फायदे

लहसुन और शहद का कॉम्बिनेशन आपकी सेहत को सुधारने का काम करता है। अगर आप इसे खाली पेट खाते हैं तो आपकी सई समस्याएं दूर होती हैं।

Honey And Garlic Health Benefits
Honey And Garlic Health Benefits | Image: self

Honey And Garlic Health Benefits: लहसुन और शहद ये ऐसी चीजें हैं जो हर घर में आसानी से मिल जाती है और कई सारे कामों के लिए इनका इस्तेमाल भी किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसका साथ में सेवन करना सेहत के लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है, नहीं तो चलिए आज आपको हनी और गार्लिक के कॉम्बिनेशन से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • शहद और लहसुन में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
  • खाली पेट लहसुन और शहद खाने के फायदे?
  • कैसे करें लहसुन और शहद का इस्तेमाल?

शहद और लहसुन में पाए जाने वाले पोषक तत्व?

लहसुन में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसमें विटामिन A, विटामिन B, विटामिन C, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फैट और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई सारे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

शहद एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। ये सभी पोषक तत्व और गुण शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। वहीं जब शहद लहसुन के साथ मिल जाता है तो इसके फायदे कई गुना ज्यादा बढ़ जाते हैं। तो चलिए जानते हैं इनका साथ में सेवन करना सेहत के किन परेशानियों को दूर करने का काम करता है।  

Advertisement

खाली पेट लहसुन और शहद खाने के फायदे?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक लहसुन और शहद का कॉम्बिनेशन सेहत से जुड़ी कई सारी परेशानियों को दूर करने का काम करता है, वहीं अगर इसका सेवन खाली पेट किया जाए तो इसके फायदे और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। आइए जानते हैं हनी और गार्लिक के कॉम्बिनेशन से कौन-कौन से समस्याएं दूर हो सकती हैं। 

इम्युनिटी के लिए
खाली पेट लहसुन और शहद के सेवन से इम्युनिटी बूस्ट होती है। दरअसल, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन से लड़ने वाले गुण पाए जाते हैं। 

Advertisement

वजन के लिए
इनका साथ में सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जो वजन घटाने में काफी मददगार साबित होता है। अगर आप काली पेट हनी और गार्लिक का साथ में सेवन करते हैं तो आपको तेजी से अपना वजन घटा सकते हैं। 

सर्दी-जुकाम के लिए
शहद और लहसुन में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। इनका सेवन करने से शरीर में गर्मी आती है। साथ ही, सर्दी-जुकाम की समस्या से भी राहत मिलती है।

हार्ट के लिए
इन दोनों में ही कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो दिल को हेल्दी रखने मे काफी मदद करते हैं। हनी और गार्लिक का कॉम्बिनेशन हार्ट को मजबूत करने का काम करता है। 

पाचन के लिए
सुबह खाली पेट लहसुन और शहद का सेवन करने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

गले में खराश के लिए
इन दोनों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो गले की खराश और सूजन को दूर करने में मदद करते हैं। साइनस और अस्‍थमा रोगियों के लिए लहसुन और शहद का कॉम्बिनेशन बहुत लाभकारी होता है।

कैसे करें लहसुन और शहद का इस्तेमाल?

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं।  REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें... Papaya: इन परेशानियों में गलती से भी नहीं खाना चाहिए पपीता, जहर जैसा करता है काम!

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 18 August 2023 at 15:15 IST