अपडेटेड 17 December 2023 at 22:20 IST

Night Skin Care: सुबह चाहते हैं खिला-खिला चेहरा? तो रात में सोने से पहले लगाएं ये फेस पैक

Glowing Face के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। ऐसे में अगर आप रात में सोने से पहले कुछ फेस पैक लगाते हैं, तो सुबह आपको खिली-खिली त्वचा मिलेगी।

Night Skin Care
सुबह चाहते हैं खिला-खिला चेहरा? | Image: Freepik

Night Skin Care Tips For Glowing Skin: दिनभर की भागदौड़ में सिर्फ हमारा शरीर ही नहीं बल्कि स्किन भी सफर करती हैं। धूल, धूप और प्रदूषण से त्वचा डल और फीकी पड़ने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि रात में सोने से पहले 10 मिनट का समय अपनी स्किन केयर के लिए जरूर दें। ऐसे में आज हम आपको एक फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी स्किन को रातभर में रिपेयर कर देगी और सुबह आपको खिली-खिला त्वचा मिलेगी।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • आपकी स्किन भी पड़ गई है डल?
  • सुबह-सुबह चाहते हैं खिली-खिली त्वचा?
  • नाइट केयर रूटीन में शामिल करें नेचुरल फेस पैक

रात में लगाएं ये फेस पैक, सुबह मिलेगी खिली-खिली त्वचा

हल्दी और कच्चे दूध का फेस पैक
दिनभर की भागदौड़, धूल, धूप और प्रदूषण के चलते स्किन गंदी हो जाती है। ऐसे में इसे अंदर से साफ करना बहुत ही जरूरी होता है। इसके लिए हल्दी बहुत ही कारगर साबित होती है। हल्दी चेहरे की गंदगी को साफ करने बैक्टीरिया को खत्म करती है। वहीं कच्चा दूध त्वचा को मुलायम बनाने के साथ दाग-धब्बों को दूर करता है। ऐसे मे इसे लगाने से स्किन को कई फायदे होंगे।

कैसे बनाएं हल्दी और कच्चे दूध का फेस पैक

  • हल्दी और कच्चे दूध का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दोनों सामग्री को मिक्स कर दें।
  • फिर इसे अच्छे से अपने चेहरे और गले के हिस्से पर लगा लें।
  • इसे पूरी रात चेहरे पर लगा रहने दें।
  • सुबह उठकर ठंडे पानी से धो लें।
  • आप इसे एक-एक दिन छोड़कर लगा सकती हैं।

हल्दी के फायदे
हल्दी में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन के अंदर के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने के साथ त्वचा की सफाई करने का काम करती है।

Advertisement

यह भी पढ़ें… Year Ender: 2023 में गूगल पर सबसे ज्यादा इन Diet Plans को किया गया सर्च, आप भी कर सकते हैं फॉलो

दूध के फायदे
कच्चे दूध दाग-धब्बों के साथ स्किन को को मॉइस्चराइज भी करता है। अगर आपके चहरे पर दानें, पिंपल्‍स, कील मुहासे आदि हैं तो कच्चे दूध आपके लिए फायदेमंद है। ये चेहरे पर जल्दी निखार देता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें… Walnut: इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए अखरोट, हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 17 December 2023 at 22:20 IST